एक्सप्लोरर

डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद संजय रॉय ने क्या-क्या किया? पॉलीग्राफ टेस्ट में CBI ने आरोपी से पूछे ये सवाल

Kolkata Doctor Rape Murder Case: संजय रॉय को पॉलीग्राफ टेस्ट 25 अगस्त को कोलकाता के प्रेसिडेंसी सेंट्रल जेल में हुआ, जहां फिलहाल वह बंद है. सीबीआई जांच अब अंतिम चरण में है.

Kolkata Doctor Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और फिर हत्या के मामलो को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. सीबीआई ने इस मामले को लेकर मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया, जिसमें उसने कोलकाता केस में किसी भी तरह की संलिप्तता से कथित तौर पर इंकार किया.

पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान 10 सवाल पूछे गए

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक संजय रॉय आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया था. रिपोर्ट के मुताबिक संजय रॉय से सीबीआई ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान 10 सवाल पूछे. इस दौरान जांच अधिकारी के साथ तीन पॉलीग्राफ विशेषज्ञ भी मौजूद थे. आरजी कर अस्पताल में सिविक वॉलेंटियर के रूप में काम करने वाला मुख्य आरोपी संजय रॉय ने 10 अगस्त 2024 को गिरफ्तारी के बाद पहले तो अपना अपराध कबूल कर लिया था, लेकिन बाद वह अपने बयान से मुकर गया और कहा कि उसे फंसाया जा रहा है और वह निर्दोष है.

पॉलीग्राफ टेस्ट संजय ने क्या बोला?

संजय रॉय को पॉलीग्राफ टेस्ट 25 अगस्त को कोलकाता के प्रेसिडेंसी सेंट्रल जेल में हुआ, जहां फिलहाल वह बंद है. बता दें कि पॉलीग्राफ टेस्ट अदालत में सबूत के तौर पर स्वीकार्य नहीं होते. संजय रॉय ने कथित तौर पर पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान सीबीआई को बताया कि उसने मर्डर नहीं किया है. उसने कहा कि वह शव देखने के बाद सेमिनार हॉल से भाग गया था. संजय रॉय को इस जघन्य हत्याकांड के एक दिन बाद 10 अगस्त को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था. उसका ब्लूटूथ हेडसेट सेमिनार हॉल के अंदर पाया गया, जहां यह घटना हुई थी.

संजय रॉय ने बेगुनाही का दावा किया

आरोपी संजय रॉय की वकील कविता सरकार के अनुसार पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान भी उसने अपनी बेगुनाही का दावा किया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, संजय रॉय से यह भी पूछा गया कि महिला की कथित हत्या के बाद उसने आगे क्या किया? इसके जवाब में संजय रॉय ने सीबीआई के अधिकारियों से कहा कि यह सवाल ही गलत है, क्योंकि उसने महिला की हत्या नहीं की.

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सीबीआई ने ट्रेनी डॉक्टर के साथ गैंगरेप की संभावना से इंकार किया है और इस मामले में संजय रॉय को एकमात्र संदिग्ध बताया. सीबीआई के मुताबिक जो सबूत मिले हैं वह संजय रॉय को ही दोषी ठहरा रहा है. सीबीआई ने बताया कि जांच अब अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही चार्जशीट दायर किया जाएगा.

रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने आरोपी के डीएनए के साथ एक मेडिकल रिपोर्ट जांच के लिए दिल्ली एम्स भेजा है. जांच एजेंसी ने अब तक 100 से अधिक बयान दर्ज किए हैं और 10 पॉलीग्राफ टेस्ट किए. सीबीआई ने डॉ. संदीप घोष पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगाए हैं, जो घटना के समय आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल थे.

ये भी पढ़ें : 'माफिया के साथ मंच नहीं शेयर करूंगा...' प्रेस कॉफ्रेंस छोड़ भागे बीजेपी पूर्व सांसद, पार्टी की अयोध्या इकाई में ऑल इज वेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget