एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Kolkata Law College Rape Case: कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में 25 जून को एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Kolkata Law College Rape Case: दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके में स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह वारदात 25 जून की शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच कॉलेज परिसर में हुई. पीड़िता की शिकायत पर कसबा थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं.

आरोपियों की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनोजित मिश्रा (31 वर्ष), जो कॉलेज का पूर्व यूनिट अध्यक्ष था, जैब अहमद (19 वर्ष) और प्रमित मुखर्जी उर्फ प्रमित मुखोपाध्याय (20 वर्ष) के रूप में हुई है. मिश्रा और अहमद को 26 जून की शाम को तालबागान क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार किया गया. वहीं प्रमित को 27 जून तड़के 12:30 बजे उसके घर से पकड़ा गया. तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. अदालत ने तीनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

कॉलेज परिसर में ही हुई वारदात
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कथित गैंगरेप की घटना कॉलेज की इमारत के अंदर ही हुई. पीड़िता का प्रारंभिक मेडिकल परीक्षण किया गया है और कई गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और अब फॉरेंसिक जांच का इंतजार है.

तीनों आरोपी अदालत में पेश, मंगलवार तक पुलिस हिरासत मंजूर
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गुरुवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने 14 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें अगले मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

विपक्ष का ममता सरकार पर तीखा हमला
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पूरी कोलकाता पुलिस को रथ यात्रा में दीघा भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री को अब अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है. हम इस मुद्दे को उठाएंगे."

BJP नेता अमित मालवीय का आरोप- ‘TMC से जुड़ा एक व्यक्ति भी शामिल’
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना को "भयानक" बताया और कहा कि इसमें पूर्व छात्र और दो कॉलेज स्टाफ शामिल हैं. उन्होंने दावा किया कि इस मामले में एक तृणमूल कांग्रेस सदस्य की भी भूमिका हो सकती है. उन्होंने पश्चिम बंगाल को महिलाओं के लिए "बुरा सपना" बना देने का आरोप लगाया.

मेयर फिरहाद हकीम क्या बोले
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इस घटना को "बेहद गंभीर" बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें अभी इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन पुलिस से रिपोर्ट मिलने के बाद वह बयान देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget