एक्सप्लोरर

Doctor Rape-Murder Case: 'ममता बनर्जी इस्तीफा दें...', कोलकाता रेप-मर्डर केस पर निर्भया की मां ने कह दी ये बड़ी बात

Doctor Rape-Murder Case: निर्भया की मां ने कहा है कि जब तक केंद्र और राज्य सरकारें बलात्कारियों के लिए अदालत से त्वरित सजा की मांग करने के लिए गंभीर नहीं होती हैं, तब तक ऐसी क्रूरता होती रहेगी.

West Bengal Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच वर्ष 2012 में दिल्ली गैंगरेप  मामले की पीड़िता निर्भया की मां ने शनिवार (17 अगस्त 2024) को इस मामले में बड़ी बात कही. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि वह स्थिति को संभालने में विफल रही हैं, इसलिए उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए.

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में आशा देवी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करने के बजाय, मुख्यमंत्री विरोध-प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं. 31 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर की 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद से उनके कॉलेज के छात्र और देशभर के डॉक्टर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.

'स्थिति संभालने में विफल रहीं हैं ममता बनर्जी'

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए आशा देवी ने कहा, "दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के बजाय, ममता बनर्जी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं. वह इस मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए विरोध कर रही हैं. वह खुद एक महिला हैं. उन्हें राज्य की मुखिया के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी. उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वह स्थिति को संभालने में विफल रही हैं."

16 अगस्त को ममता बनर्जी ने निकाली थी विरोध रैली

ममता बनर्जी ने शुक्रवार (16 अगस्त 2024) को कोलकाता में मौलाली से डोरीना क्रॉसिंग तक विरोध रैली का नेतृत्व किया था और महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की थी. उन्होंने मांग की कि दोषियों को फांसी दी जाए. आशा देवी ने कहा कि जब तक केंद्र और राज्य सरकारें बलात्कारियों के लिए अदालत से त्वरित सजा की मांग करने के लिए गंभीर नहीं होती हैं, तब तक देश के विभिन्न हिस्सों में हर दिन ऐसी क्रूरता होती रहेगी. उन्होंने कहा, "जब कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ ऐसी बर्बरता की जाती है, तो देश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति को समझा जा सकता है."

ये भी पढ़ें

 शिक्षा की कमी, गरीबी या भेदभाव... क्या है दलितों की कम आमदनी की असली वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
CJP Protest LIVE:पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक करेंगे मार्च
LIVE: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक करेंगे मार्च
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget