एक्सप्लोरर

Kolkala Rape Case: अब खुलेगा नया राज? आरोपी संजय रॉय ने जेल गार्ड्स को बताई ये बात

Kolkata Rape Murder Case: आरजी कर अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय का रविवार (25 अगस्त, 2024) को पॉलीग्राफ टेस्ट होगा, जो तकनीकी कारणों से रुक गया था.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल और कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप मर्डर मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय का आज यानी रविवार (25 अगस्त, 2024) को पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा. लाई डिटेक्टर टेस्ट से पहले आरोपी संजय रॉय ने इस रेप मर्डर मामले में खुद को निर्दोष बताया था. उसका कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है. 

मामले में जेल अधिकारियों के हवाले से आई एक रिपोर्ट में यह कहा गया कि आरोपी ने जेल के सुरक्षा गार्ड्स से कहा था कि उसे हत्या और बलात्कार के बारे में कुछ नहीं पता, जबकि कोलकाता पुलिस के अनुसार संजय राय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की बात को कबूल की थी. 23 अगस्त को संजय राय ने सियालदह में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के सामने यह दावा किया था कि वह निर्दोष है और बेगुनाही साबित करने के लिए उसने परीक्षण के लिए सहमति भी दी थी. उसका कहना था कि उसे इस मामले के बारे में कुछ भी नहीं पता है. 

संजय रॉय को लेकर क्या बोले अफसर? 

सीबीआई और पुलिस लगातार उसे पूछताछ कर रही है. उनका कहना है कि संजय रॉय के बयानों में भारी विसंगतियां हैं. अधिकारियों की ओर से जब उसकी चेहरे की चोटों और अपराध के दौरान सेमिनार हॉल में मौजूदगी के बारे में पूछा गया तो वह कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दे सका. वह जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था. न ही वह यह स्पष्ट कर पाया कि वह अपराध से कुछ देर पहले सेमिनार हॉल की ओर जाने वाले गलियारे में क्या कर रहा था. 

पोर्नोग्राफी का बड़ा आदी है संजय रॉय!

संजय रॉय को जेल की सेल नंबर 21 में रखा गया है. कड़ी निगरानी के लिए उसके सेल के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. सीबीआई रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि संजय रॉय पोर्नोग्राफी का बड़ा आदी है. डॉक्टर के हवाले से यह कहा गया कि उसके अंदर जानवरों जैसी प्रवृत्ति है.

यह भी पढ़ें- Kolkata Rape Case: जजों के आगे फूट-फूट कर क्यों रोने लगा था आरोपी संजय रॉय? जानें, कोर्टरूम में क्या-कुछ हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया?
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget