एक्सप्लोरर

'बजरंग बली की गदा घुमाने के बाद भी...', सामना में लिखा- अब औरंगजेब की कब्र खोदने का काम शुरू

Saamana Editorial: कोल्हापुर हिंसा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मचा हुआ है. उद्धव गुट वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब को लेकर शुरू हुए बवाल के बाद सियासत गरम है. इसी के मद्देनजर उद्धव गुट वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सामना में लिखा है कि महाराष्ट्र में औरंगजेब को दफन किए सवा तीन सौ साल हो गए हैं, लेकिन औरंगजेब को पुनर्जीवित करने का प्रयास महाराष्ट्र में कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं. सामना में कहा गया है कि कर्नाटक में जनसभाओं में बजरंग बली की गदा घुमाने के बाद भी बीजेपी की शर्मनाक हार हुई इसलिए महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र खोदने का काम शुरू हो गया है. 

सामना में आगे लिखा गया है, ''ऐसा लग रहा है कि औरंगजेब अब महाराष्ट्र की सियासत में नया हथियार बन गया है. महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार रहने के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब की कब्र को खोदकर हमेशा के लिए खत्म करने की बात कही थी. अब उनकी ही सरकार आ गई है और कब्र जगह पर है और उसी औरंगजेब की मदद से उनकी राजनीति चल रही है.''

असदुद्दीन ओवैसी को लेकर लिखी ये बात

सामना में ये भी लिखा है, ''हैदराबाद से संभाजीनगर आकर औरंगजेब की मजार के सामने नमाज अदा करने वाले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी पीएम मोदी की पार्टी के करीबी दोस्त हैं. उत्तर प्रदेश से लेकर कई राज्यों में जीत हासिल करने के लिए ओवैसी की पार्टी को राजनीतिक सुपारी दी जा रही है. मुसलमानों के वोट तोड़ने वाले यंत्र के रूप में उनका इस्तेमाल किया जा रहा है, ये किसी से छिपा नहीं है. ''

इतना ही नहीं सामना मुखपत्र में आगे लिखा गया, ''कुछ दिनों से महाराष्ट्र में ‘लव जिहाद’ के नाम से मोर्चे निकाले जा रहे हैं और अब औरंगजेब को कंधे पर बैठाकर हिंदुत्व के खतरे में होने की दुहाई दी जा रही है. दफन किए गए मुर्दों के कारण हिंदुत्व खतरे में पड़े, हिंदुत्व इतना कच्चा और कमजोर नहीं है. कमजोर बीजेपी और गद्दारों की राजनीति है. महाराष्ट्र के अन्य मुद्दों पर से ध्यान भटकाने के लिए ही औरंगजेब के मुर्दे को निकाला जा रहा है.''

यह भी पढ़ें:-

2024 में क्या रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी सोनिया गांधी? राज्यसभा भेजी जा सकती हैं प्रियंका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget