एक्सप्लोरर
कोच्चि नेवल बेस पर बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर हैंगर गिरने से 2 नौसैनिकों की मौत
घटना को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वॉवयरी का आदेश जारी कर दिया गया है. इस घटना में तीन अन्य नौसैनिक घायल हो गए हैं.

(AP Photo)
कोच्चिः केरल के कोच्चि नेवल बेस में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें दो नौसैनिकों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट हैंगर का एक गेट टूट गया जिसमें इन दोनों की मौत हो गई. घटना को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वॉवयरी का आदेश जारी कर दिया गया है. इस घटना में तीन अन्य नौसैनिक घायल हो गए हैं. मरने वाले नौसैनिकों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि पहले मृतक नौसैनिकों के परिवार वालों को इस बारे में जानकारी दी जाएगी उसके बाद ही किसी के नाम का खुलासा हो सकता है. घटना कोच्चि के आईएनएस गरूड बेस में सुबह 9.30 बजे की बताई जा रही है. हैंगर वो जगह होती है जहां हेलीकॉप्टर/एयरक्राफ्ट की पार्किंग की जाती है. इस एरिया में एयरक्राफ्ट को पार्क किया जाता है. घटना की ज्यादा जानकारी समाने नहीं आ पाई है. (यह एक ब्रेकिंग न्यूज है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.)
और पढ़ें
Source: IOCL






















