एक्सप्लोरर

कल का बजट आज: बजट में घर खरीदने वालों के अच्छे दिन आएंगे ?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि बजट सामान्य मानव की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला होगा. ऐसे में मिडिल क्लास के लोगों की उम्मीदें बजट और भी बढ़ गई हैं.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली कल सुबह 11 बजे सरकार का आखिरी वित्त बजट पेश करेंगे. चुनावी साल में पेश हो रहे इस बजट से देश की जनता को काफी उम्मीदें हैं. बजट से एक ऐसे वर्ग की भी बड़ी उम्मीदें हैं जिन्हें अपने आशियाने की तलाश रहती है. खबर है कि कि होम लोन लेने वालों के लिए भी वित्त मंत्री के पिटारे से कुछ अच्छी खबर आ सकती है.

क्या बजट में घर खरीदने वालों के अच्छे दिन आएंगे ? इनकम टैक्स की मौजूदा व्यवस्था में होम लोन पर डेढ़ लाख रूपए तक की मूल रकम और दो लाख रूपए तक दिए गए ब्याज यानी कुल साढ़े तीन लाख रूपए की छूट मिलती है. खबर है कि ब्याज पर दो लाख रूपए की छूट को बढ़ाकर ढाई लाख किया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो करीब 75 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा.

आर्थिक मामलों के जानकार मानते हैं कि सरकार चाहती है कि हर आदमी का घर अपना हो तो मुझे लगता है कि सरकार कुछ ना कुछ इसमें अच्छा जरूर करेगी. प्रधानमंत्री मोदी भी 2022 तक हर परिवार को घर देने का वादा कर चुके हैं.

होमलोन पर मिलने वाली राहत को आसान तरीके से समझिए अगर आपकी सैलरी 10 लाख रूपए है, तो टैक्सेबल इनकम साढ़े सात लाख रूपए होगी. मौजूदा स्थिति में होम लोन पर मिल रहे साढ़े तीन लाख रूपए इसमें से घटा दिए जाते हैं, तो टैक्स चार लाख रूपए पर लगेगा. चूंकि पांच लाख तक टैक्सेबल इनकम पर पांच फीसदी टैक्स लगता है इस हिसाब 20 हजार रूपए टैक्स देना होगा.

लेकिन अगर ब्याज पर दो लाख की छूट ढाई लाख हो जाती है तो होम लोन पर आपकी कुल छूट 4 लाख रूपए हो जाएगी, ऐसे में आपको टैक्स साढ़े तीन लाख पर ही देना होगा. जो कि पांच फिसदी के हिसाब से 17 हजार रूपए होता है, यानी टैक्स पर आपको तीन हजार रूपए की बचत होगी.

यहां पढ़ें विशेष जानकारी अभी होमलोन 8.3 से 8.7 फीसदी ब्याज पर मिल रहा है. होम लोन के मूल धन पर अभी इनकम टैक्स में डेढ़ लाख की छूट मिलती है. होमलोन के ब्याज पर अभी दो लाख रूपए तक की छूट मिलती है. होम लोन पर इनकम टैक्स में कुल 3.5 लाख रूपए की छूट मिलती है. मूल धन पर मिलने वाली डेढ़ लाख की छूट 80C में जोड़ी जाती है. 80C के तहत मिलने वाली इनकम टैक्स छूट की सीमा 1.5 लाख रूपए है.

2.5 लाख रूपए तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगता. 2.5 से 5 लाख की आमदनी पर 5 फीसदी इनकम टैक्स लगता है. 5 लाख से 10 लाख तक की आमदनी पर 20 फीसदी इनकम टैक्स लगता है. 10 लाख से ऊपर की आमदनी पर 30 फीसदी इनकम टैक्स लगता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget