एक्सप्लोरर

जानिए, क्यों की गई सर्जिकल स्ट्राइक, क्या उरी हमले ने भारत को मजबूर किया?

क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक के फैसले के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कई ऐसे फैसले किए जिसकी चर्चा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हुई. उन फैसलों में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला बहुत ही बड़ा फैसला था. दूसरे शब्दों में कहें तो ये पाकिस्तान के खिलाफ मोदी सरकार का सबसे बड़ा फैसला था.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक के फैसले के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा.  दरअसल, सर्जिकल स्ट्राइक के 11 दिन पहले पाकिस्तान ने एक ऐसी नापाक हरकत की, जिसका जवाब देना भारत के लिए जरूरी बन गया. चूंकि पाकिस्तान सुधर नहीं रहा था, भारत की बार-बार की चेतावनी का उसपर असर नहीं हो रहा था, इसलिए कड़ा संदेश देना भारत की मजबूरी बन गई. तभी 29 सितंबर को भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और पाकिस्तान की औकात बताई.

क्या थी पाकिस्तान की नापाक हरकत?

एक साल पहले आज ही के दिन 18 सितंबर, 2016 को जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर हमला हुआ, इस हमले में 18 जवान शहीद हो गए. ये एक आतंकी हमला था. हालांकि, सुरक्षाबलों की कार्रवाई में सभी चार आतंकी मारे गए. ये हमले पाकिस्तान की शह पर जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिए.

भारत को गुस्सा क्यों आया?

पाकिस्तान अक्सर सीज़फायर का उल्लंघन करता रहता है, लेकिन ये आतंकी हमला सीमा के उस पार पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के जरिए अंजाम दिया गया था और सेना के जवानों पर बीते 20 सालों में सबसे बड़ा हमला था. क्योंकि इस आतंकी हमले में भारत को अपने 18 बहादुर जवानों की कुर्बानी देनी पड़ी थी. ज्यादा जवान इसलिए मारे गए क्योंकि हमले के वक्त सेना के जवान निहत्थे थे या फिर सो रहे थे, तभी हमलावरों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस हमले को उस वक़्त अंजाम दिया गया जब कश्मीर घाटी में हिंसा का दौर था और सुरक्षबलों और आम लोगों की झड़प में करीब 85 लोग मारे गए थे.

हमले के बाद भारत ने क्या किया?

हमले के दूसरे दिन भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह, तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, सेना प्रमुख दलबीर सिंह और एनएसए अजित डोभाल ने बड़ी बैठक की. हमले के तीसरे दिन कश्मीर के कुछ हिस्सों में पाकिस्तान इंटरनेशल एयरलाइन्स की फ्लाइट रद्द कर दी गई. सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई.

SAARC सम्मेलन स्थगित किया गया

इस हमले की वजह से 19वें सार्क सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया, जो कि नवंबर के महीने में पाकिस्तान में होना था. भारत ने वहां जाने से इंकार कर दिया. भारत ने साफ कहा कि आतंकी हमलों के बीच इस सम्मेलन का कोई मतलब नहीं है. इस सम्मेलन में भारत के नहीं शामिल होने के फैसले के बाद अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भुटान ने भी नहीं शामिल होने का फैसला किया.

और अब हुआ सर्जिल स्ट्राइक

भारत हर हाल में पाकिस्तान को सबक सीखा चाहता था और पीएम मोदी के स्तर पर सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला हुआ. 29 सितंबर की रात में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हमला बोल दिया. पाकिस्तानी सेना की शह पर चल रहे आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया. इस हमले में भारत ने करीब 50 पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकियों को मार गिराया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना दो से तीन किलोमीटर भीतर तक गई.

और क्या हुआ

इस हमले के बाद इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर् एसोसिएशन ने भारत में काम करने वाले सभी पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर पाबंदी लगा दी. बीसीसीआई ने भी पाकिस्तान के साथ आने वाले दिनों में खेलने से मना कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget