एक्सप्लोरर

Opinion Poll: राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल या फिर ममता बनर्जी? जानिए कौन दे सकता है PM नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर, सामने आया सर्वे

Narendra Modi Challenger: 2014 से अब तक पीएम नरेंद्र मोदी देश में सबसे लोकप्रिय नेता हैं, ये कई चुनावी नतीजों से साबित हो चुका है. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई.

Strongest Opponent Of PM Modi: हाल में हुए पांच राज्यों के चुनाव में से बीजेपी (BJP) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जीत दर्ज की. अगले कुछ साल में लोकसभा (Loksabha) का चुनाव भी होने वाला है. बीजेपी की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को दिया जाता है. तो ऐसे में एक सवाल सभी के मन में आता है कि पीएम नरेंद्र मोदी को विपक्ष में से कौन टक्कर देगा. इन सवालों के बीच एक ओपिनियन पोल (Opinion Poll) सामने आया है, जिसके नतीजे काफी चौंका देने वाले हैं.

इस ओपिनियन पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विपक्ष से कौन टक्कर दे सकता है इस पर राय मांगी गई थी. इस पर लोगों ने अपनी अपनी पसंद बताई थी. इस सर्वे में जो नाम सामने आए वो राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी का है. ये तीनों नेता ऐसे बताए गए जो पीएम मोदी को कड़ी चुनौती दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं किस नेता ने बाजी मारी है.

राहुल गांधी कितने लोगों की पसंद

इंडिया टीवी के ओपनियन पोल के मुताबिक 23 फीसदी लोगों का मानना है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बड़ी चुनौती हैं. वैसे राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी औऱ जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला करते रहे हैं. आपको बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद से वो कांग्रेस में किसी पद पर नहीं हैं लेकिन फिर भी इस सर्वे के हिसाब से वो पीएम मोदी को टक्कर देने का माद्दा रखते हैं.

अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर इस सर्वे में लोगों की राय मांगी गई तो 19 फीसदी लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चुनौती माना है. ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि उन्होंने पंजाब के चुनाव में ऐसा करके भी दिखाया है. भारी जीत हासिल करके पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार भी बनाई है.

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी को सीधे टक्कर देने वाली ममता बनर्जी भी उन नेताओं में शामिल हैं जो नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकते हैं. ममता बनर्जी कितनी बड़ी चुनौती बन सकती हैं इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब लोगों से पूछा गया कि क्या ममता बनर्जी पीएम मोदी के लिए चुनौती बन सकती हैं तो 11 प्रतिशत लोगों ने ममता का साथ दिया.

बाकी नेताओं पर जनता की राय

इस सर्वे में राहुल गांधी (Rahul Gandhi), अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के अलावा किसी अन्य नेता के बारे में पूछा गया तो लोगों ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को 8 फीसदी और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भी 8 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के लिए चुनौती माना है. हालांकि नीतीश कुमार बिहार में अभी एनडीए (NDA) के साथ गठबंधन की सरकार चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ease of Justice: पीएम मोदी ने न्याय को सरल करने पर दिया जोर, कहा- विचाराधीन कैदियों की रिहाई प्रक्रिया में लाएं तेजी

ये भी पढ़ें: PM Modi ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से की बात, कांगो हमले की जांच कराए जाने का किया आग्रह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget