एक्सप्लोरर

जानें बजट में आपके लिए क्या है अच्छा और कहां लग रहा है आपको झटका?

Budget 2019: आज पेश किए गए बजट में निर्मला सीतारमण ने अमीरों पर टैक्स बढ़ा दिया है, तो वहीं गरीबों को राहत भी दी है. किताबों और सोने की कीमत में बढ़ोतरी की गई तो आर्टिफिशियल किडनी, डायलिसिस मशीन को सस्ता किया गया है.

नई दिल्ली: देश की पहली पूर्ण कालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया. बजट में नए घर खरीदने वालों को बड़ी राहत दी गई तो कई जरुरत की चीजें महंगी भी हुई हैं. वित्त मंत्री ने दो घंटे 10 मिनट तक भाषण पढ़ा और सबसे लंबे बजट भाषण देने वाले वित्त मंत्रियों में शामिल हो गयीं. आजादी के बाद से अब तक 88 केंद्रीय बजट पेश किए जा चुके हैं. सबसे लंबे और सबसे ज्यादा समय वाले बजट भाषणों की बात करें तो पूर्व वित्त मंत्री मनमोहन सिंह, अरुण जेटली और जसवंत सिंह के नाम लिये जा सकते हैं.

बजट में आपके लिए क्या है अच्छा? छोटे घर खरीदने वालों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है. अब 45 लाख रुपये का घर खरीदने पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये की छूट दी जाएगी. हाउसिंग लोन के ब्याज पर मिलने वाली छूट अब 2 लाख से बढ़कर 3.5 लाख रुपये कर दी गई है. सरकार ने 2022 तक हर किसी को घर देने लक्ष्य तय किया है. सरकार का लक्ष्य 2024 तक हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी.

वित्त मंत्री ने 3 करोड़ छोटे दुकानदारों को पेंशन देने का ऐलान किया. साथ ही मात्र 59 मिनट में दुकानदारों को एक करोड़ तक का लोन देने की भी योजना है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए सरकार 70 हजार करोड़ रुपये देगी. अगले पांच साल के लिए बुनियादी ढांचे के लिए एक सौ लाख करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी दिया गया है. ITR के लिए मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. अब आधार कार्ड से भी लोग अपना इनकम टैक्स भर पाएंगे, यानी अब पैन कार्ड होना जरूरी नहीं है.

कहां लग रहा है आपको झटका? पेट्रोल-डीजल पर 1-1 रुपये का अतिरिक्त सेस लगाया गया जबकि विशेष अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी भी 1-1 रुपए बढ़ाई गई है. मतलब पेट्रोल डीजल अब दो रुपए महंगे हो जाएंगे. गोल्ड पर टैक्स 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है. वहीं तंबाकू पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा.

मोदी सरकार ने अब 2 से 5 करोड़ रुपये सालाना कमाने वालों पर 3 फीसदी अतिरिक्त टैक्स बढ़ाया गया है. टैक्स और सेस मिलाकर अब कुल 39 फीसद टैक्स देना होगा. वहीं 5 करोड़ रुपये से अधिक सालाना कमाने पर 7 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगा है. मतलब टैक्स और सेस मिलाकर उन्हें 42.7 फीसद टैक्स देना होगा. अगर कोई भी व्यक्ति बैंक से एक साल में एक करोड़ से अधिक की राशि निकालता है तो उसपर 2% का TDS लगाया जाएगा. यानी सालाना 1 करोड़ रुपये से अधिक निकालने पर 2 लाख रुपये टैक्स में कट जाएंगे.

यहां देखें- बजट पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget