एक्सप्लोरर

क्या 67 साल के बुजुर्ग टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी के पैर छुए? जानिए क्या है सच

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस तस्वीर के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के संस्कार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. तस्वीरों में दिख रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हाथ में बुके लेकर खड़े हैं. उनके बगल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खड़े हैं और एक बुजुर्ग राहुल के पैर छू रहे हैं.

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करके दावा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के बुजुर्ग मंत्री और सरगुजा के राजा टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी के पैर छुए हैं. तस्वीर को वायरल करके कांग्रेस पर सवाल उठाये जा रहे हैं. लोग राहुल गांधी को घेर रहे हैं. लेकिन इस तस्वीर की असलियत क्या है? क्या सच में राहुल गांधी के पैर टीएस सिंहदेव ने छुए हैं या फिर बात कुछ और है. एबीपी न्यूज ने इस तस्वीर की पड़ताल की और आप भी जानिए कि नतीजा क्या रहा है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस तस्वीर के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के संस्कार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. तस्वीरों में दिख रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हाथ में बुके लेकर खड़े हैं. उनके बगल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खड़े हैं और एक बुजुर्ग राहुल के पैर छू रहे हैं

क्या 67 साल के बुजुर्ग टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी के पैर छुए? जानिए क्या है सच

यूजर्स ने लिखा 70 साल के युवा सिंहदेव ने 49 साल के बुजुर्ग राहुल के पैर छूए! टी एस सिंहदेव जो कि 70 वर्षीय युवा हैं, साथ ही सरगुजा के महाराज भी हैं ने छत्तीसगढ़ के मंत्रीपद की शपथ लेते ही 49 वर्षीय बुजुर्ग राहुल गाँधी जी के चरण स्पर्श किये. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि अम्बिकापुर के राजा टीएस सिंहदेव सरगुजा महाराज जिनकी उम्र 70 वर्ष है और रीढ़ की हड्डी में रोग की वजह से झुकने में भी समस्या है. लेकिन अपने से 23 साल छोटे नामदार राहुल गांघी के चरण स्पर्श कर रहे हैं, और राहुल पैर छूने से मना करने की जगह पर बेशर्मी से हंस रहा है.

देखते ही देखते लोग राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरस पड़े. सोशल मीडिया पर लगातार दावा किया जा रहा था कि छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने से उम्र में छोटे राहुल गांधी के पैर छुए. ऐसा दावा किया जा रहा है कि तस्वीरें छत्तीसगढ़ में शपथग्रहण के दिन यानी सोमवार की हैं.

एबीपी न्यूज की पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सोमवार को शपथग्रहण समारोह था जिसमें शामिल होने कांग्रेस के सभी बड़े नेता रायपुर पहुंचे थे. जैसा दावा किया जा रहा है कि राहुल के पैर छूने वाले नेता टीएस सिंहदेव हैं. टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के सीएम की रेस में थे लेकिन बाद में भूपेश बघेल सीएम बने और टीएस सिंहदेव ने मंत्री पद की शपथ ली. तस्वीरें सोमवार को छत्तीसगढ़ में शपथग्रहण के दौरान की ही थीं लेकिन क्या सच में 67 साल के टीएस सिंहदेव ने 49 साल के राहुल गांधी के पैर छुए इसकी पड़ताल करने पर सच सामने आया.

कौन है टीएस सिंहदेव टीएस सिंहदेव कांग्रेस के बड़े नेता हैं और 67 साल के हैं. टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से विधायक हैं और सिंहदेव सरगुजा के महाराज भी हैं

मामले का सच पूरे मामले का सच जानने के लिए टीएस सिंहदेव से ही बात करने की कोशिश की पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया. हालांकि एबीपी न्यूज की पड़ताल में पता चला कि दरअसल टीएससिंहदेव ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जो फूलों का गुलदस्ता दिया था उसका धागा नीचे गिर गया था जिसे उठाने के लिए वो नीचे झुके थे.

वायरल झूठ धागा उठाने के लिए नीचे झुके टीएस सिंहदेव की तस्वीर को सोशल मीडिया पर राहुल के पैर छूने का दावा करके वायरल कर दिया गया और लोग राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोलने लगे. हमारी पड़ताल में टीएस सिंहदेव के राहुल के पैर छूने का दावा करने वाली तस्वीर गलत साबित हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लिए जा रहे CJP कार्यकर्ता? अभिजीत दीपके बोले- 'आप जितने ज्यादा...'
हिरासत में लिए जा रहे CJP कार्यकर्ता? अभिजीत दीपके बोले- 'आप जितने ज्यादा...'
'वो मोदी से प्यार...', 5 लाख करोड़ के लीकेज की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने किसके लिए कहा?
'वो मोदी से प्यार...', 5 लाख करोड़ के लीकेज की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने किसके लिए कहा?
नाना के निधन से राहुल-प्रियंका और खरगे दु:खी! बोले- 'वो भारतीय सिनेमा के...'
नाना के निधन से राहुल-प्रियंका और खरगे दु:खी! बोले- 'वो भारतीय सिनेमा के...'
Live: खरगे आज फिर सांसदों को कराएंगे लंच, समाजवादी पार्टी शामिल होगी या नहीं? आया अपडेट
Live: खरगे आज फिर सांसदों को कराएंगे लंच, समाजवादी पार्टी शामिल होगी या नहीं? आया अपडेट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget