एक्सप्लोरर

क्या वाकई मोबाइल नंबर 13 अंकों का होने वाला है? जानें पूरा सच

एक बार फिर अफवाहों के बाज़ार में ये बात फैल गई है कि मोबाइल नबंर अब 10 की जगह 13 डिजिट के हो जाएंगे. इस ख़बर के सहारे आप जान सकते हैं कि कैसे एक जानकारी को दायें-बायें करके तैयार की जाती है एक अफवाह.

नई दिल्ली: मोबाइल के 13 डिजिट नंबर को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है. ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं कि अब मोबाइल नंबर 10 की जगह 13 डिजिट के होंगे. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि कैसे एक तथ्य को तोड़-मरोड़कर एक अफवाह में तब्दील कर दिया गया है.

सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL ने जानकारी दी है कि डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकॉम ने बीती 8 जनवरी 2018 को एक मीटिंग की थी. मीटिंग में M2M (मशीन टू मशीन) कम्युनिकेशन के लिए 13 डिजिट के नंबर को लागू करने की बात हुई थी. M2M कम्युनिकेशन व्यापार से जुड़ा होता है, इसका मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले आम यूजर्स से कोई लेना-देना नहीं होता है. M2M कम्युनिकेशन के लिए 13 डिजिट के नंबर को एक जुलाई से लागू करने की बात कही गई है.

M2M कम्युनिकेशन को पूरा करने का काम एक अक्टूबर 2018 से शुरू होगा और इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2018 तय की गई है. इसके लिए LI (Lawful interception) सिस्टम को भी तय सयम के हिसाब से फिट करने की बात कही गई है. Lawful interception के सहारे कानून का पालन करवाने वाली एजेंसियां ज़रूरत पड़ने पर किसी भी बातचीत के माध्यम से जानकारी इक्ट्ठा कर सकती हैं.

क्या होता है M2M कम्युनिकेशन M2M कम्युनिकेशन का आम लोगों के फोन के इस्तेमाल से कोई लेना-देना नहीं होता है. इसका काम सिर्फ बिज़नेस से जुड़ी गतिविधियों से होता है.

उदाहरण के लिए- आपने रेलवे स्टेशनों पर टिकट के लिए लगी ऑटोमैटिक मशीनें देखी होंगी. फर्ज कीजिए कि इनके अंदर का कागज़ समाप्त हो गया है तो ऐसे में मशीनें M2M कम्युनिकेशन के जरिए कागज़ डालने वाले को सूचित कर सकती हैं कि कागज़ भर दिए जाएं.

वेंडिग के अलावा M2M कम्युनिकेशन का इस्तेमाल वेयर हाउस मैनेजमेंट, रिमोट कंट्रोल मैनेजमेंट, रोबोटिक्स, ट्रैफिक कंट्रोल, लॉजिस्टिक सर्विस, सप्लाई चेन मैनेजमेंट से लेकर टेलिमेडिसिन जैसी सर्विसों तक के लिए किया जाता है.

ऐसे में साफ है कि चूंकि आप M2M कम्युनिकेशन का इस्तेमाल नहीं करते हैं इसलिए आपका फोन नंबर 10 डिजिट का ही रहेगा.

इस ख़बर से आप ये भी समझ गए होंगे कि जानकारी को अफवाह में बदलना कितना आसान है. इंटरनेट ऐसी अफवाहों से भर पड़ा है. ऐसे में एबीपी न्यूज़ आपसे अपली करता है किसी भी ख़बर को तुरंत मानने से पहले उसकी चौतरफा जांच कर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget