एक्सप्लोरर

वोटर आईडी में अगर कुछ गड़बड़ी है तो कैसे घर बैठे करा सकते हैं दुरुस्त, जानिए- यहां पूरा तरीका

अगर आपके वोटर आइडी कार्ड में भी किसी तरह की कोई गलती है तो आइए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इसे घर बैठे ठीक कर सकते हैं.

नई दिल्ली: भारत एक लोकतांत्रिक देश है और किसी भी लोकतांत्रिक देश का सबसे महत्वपूर्ण अंग उस देश की जनता होती है. जनता द्वारा लोकतांत्रिक देश की सरकार मताधिकार द्वारा चुनी जाती है. भारत में सभी नागरिक जो 18 साल या उससे उपर के हैं और उनका वोटर आइडी कार्ड बना हुआ है वह चुनाव में वोट कर सकते हैं. इसका साफ मतलब है कि वोट करने के लिए वोटर आइडी कार्ड का होना अनिवार्य है. ऐसा कई बार होता है कि हम जो वोटर आइडी कार्ड बनवाते हैं उसमें नाम, पता या कुछ और गलत छप जाता है और फिर हम परेशान होते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके वोटर आइडी कार्ड में नाम की स्पेलिंग, एड्रेस या अन्य कोई गलती है तो उसे आप कैसे घर बैठे ठीक करवा सकते हैं.

वोटर आइडी कार्ड में है गलती तो कैसे ऑनलाइन करवाएं ठीक

अगर आपके वोटर आइडी कार्ड में किसी भी तरह की कोई गलती है तो घर बैठे आप ऑनलाइन उसे ठीक करवा सकते हैं. इसे करने के लिए आप हमारे बताए गए स्टेप को फॉलो करें

1- वोटर आइडी कार्ड में किसी भी तरह की सुधार के लिए आप सबसे पहले आप निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.nvsp.in पर लॉग इन करें. इसे लॉगइन करते ही आपके सामने निर्वाचन आयोग की होमपेज खुल जाएगा.

2- यहां आपको करेक्शन के लिए Correction of entries in electoral Roll का विकल्प आपको मिलेगा. इस पर क्लिक करें.

3- इसके बाद प्रारूप 8 का फॉर्म आपके सामने खुलेगा जिसमें आपको अपनी सारी डिटेल भरनी होगी. फॉर्म को भरते वक्त अपने सामने अपना पुराना वोटर आईडी कार्ड जरुर रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि आपसे कई जानकारियां इससे संबंधित पूछी जाएंगी.

4- इसके बाद जो भी बदलाव आप अपने वोटर कार्ड में करना चाहते हैं उसे लिख दें.

5- इसके बाद फॉर्म को एक बार ध्यान से पढ़कर सब्मिट कर दें.

6- आपको आपका वोटर आइडी कार्ड सुधार के साथ आपके पते पर चुनाव आयोग द्वारा भेज दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget