एक्सप्लोरर

काम की बात: 20 हज़ार रुपये लगाएं और IRCTC के जरिए बनें रेलवे टिकट एजेंट, ऐसे होती है कमाई

आवेदन के दौरान आपको अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और इनकम टैक्स का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर देना होता है. इसके अलावा पहली बार बीस हजार रुपए का डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) भी आईआरसीटीसी के नाम देना होता है.

नई दिल्लीः त्योहारी सीजन आते ही ट्रेनों में भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है. टिकट काउंटर से लेकर प्लेटफॉर्म तक बस लोगों का हुजूम ही दिखता है. भागमदौड़ की जिंदगी में कई लोगों के पास वक्त नहीं तो कई लोग अपनी सुविधा अनुसार रेलवे का आरक्षित (रिजर्वेशन) टिकट एजेंट से लेना पसंद करते हैं. एजेंट से टिकट लेने की स्थिति में आप भीड़ भाड़ से बच सकते हैं. हालांकि अगर एजेंट से टिकट लेते हैं तो टिकट के दाम से कुछ ज्यादा भुगतान करना होता है.

एजेंट से टिकट लेते समय कई बार हमारे आपके मन में यह सवाल उठता है कि आखिर ये एजेंट कैसे बनते हैं. कौन देता हैं इन्हें आधिकारिक तौर पर टिकट काटने की अनुमति. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है इन एजेंटों के बारे में.

कौन कर सकता है बुकिंग

रेलवे की ओर से अधिकृत एजेंट सभी तरह के रिजर्वेशन टिकट बुक कर सकते हैं. जैसे तत्काल या नॉर्मल रिजर्वेशन. हर बुकिंग पर एजेंट को अगल से कमीशन मिलता है. सभी एजेंटों का एक ऑनलाइन अकाउंट होता है. इसी अकाउंट के जरिए वह टिकट बुक करते हैं.

टिकट एजेंट बनने के लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctc.co.in पर जाकर एजेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है. सभी शर्तों को पूरा करने के बाद एक एग्रीमेंट भी करना होता है. जिसके बाद एक डिजिटल सर्टिफिकेट लेना होता है.

IRCTC के नाम देना होता है डीडी

आवेदन के दौरान आपको अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और इनकम टैक्स का पूरा ब्योरा वेबसाइट को देना होता है. इसके अलावा पहली बार बीस हजार रुपए का डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) भी आईआरसीटीसी के नाम देना होता है.

हर साल कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू करने के लिए पांच हजार रुपए अलग से भुगतान करने होते हैं. पहले साल जमा किए गए पैसों में से करीब आधा पैसा रेलवे लौटा देती है. बाकी के पैसे सिक्योरिटी मनी के तहत जमा रहता है.

टिकट बुक करने के हिसाब से होती है कमाई

एजेंटों को टिकट बुक करने के हिसाब से कमाई होती है. इसके लिए आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग के लिए कमीशन तय किया हुआ है. आईआरसीटीसी के मुताबिक स्लीपर क्लास के प्रति टिकट के लिए अधिकतम 30 रुपए और एसी क्लास के प्रति टिकट के लिए अधिकतम 50 रुपये ग्राहकों से कमीशन के रूप मिलता है.

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पांच मजदूरों की हत्या की, सर्च ऑपरेशन जारी

Tejas Express की केबिन होस्टेस परेशान, कोई मांगता है नंबर तो कोई बनाता है वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget