एक्सप्लोरर

आज से शुरू होगा विश्व पुस्तक मेला, कब और कैसे पहुंचे- एक क्लिक में जानें फुल डिटेल

पुस्तकें करीब 100 अलग-अलग प्रकाशकों की होंगी. इन पुस्तकों पर 30 पैनल डिस्कशन भी आयोजित होंगे. महात्मा गांधी से जुड़ी करीब आधा दर्जन नई पुस्तकें भी विश्व पुस्तक मेले में लोकार्पित की जाएंगी.

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित प्रगती मैदान में 28वां विश्व पुस्तक मेला आज से शुरू हो जाएगा. पुस्तक मेला 12 जनवरी तक चलेगा. 2013 से इस मेले के आयोजन का दायित्व मानव संसाधन मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) को दिया गया है. आईटीपीओ विश्व पुस्तक मेले की सहयोगी संस्था है.

तारीख, समय, स्थान

इस बार पुस्तक प्रेमी अपने नए साल की शुरुआत विश्व पुस्तक मेले से करेंगे. हर साल की तरह इस साल भी विश्व पुस्तक मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में लगेगा. नौ दिनों का यह पुस्तक मेला सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा.

किस गेट से होगी एंट्री और क्या है टिकट का दाम?

प्रगति मैदान के गेट नम्बर एक और गेट नम्बर 10 से विश्व पुस्तक मेले में एंट्री रखी गई है. इन्हीं गेटों पर टिकट भी मिलेंगे. वयस्कों का टिकट 30 रूपए का है जबकि बच्चों के लिए प्रवेश टिकट का दाम 20 रूपए रखा गया है.

नजदीकी मेट्रो स्टेशन और पार्किंग

प्रगति मैदान जाने के लिए सबसे बेहतर होगा कि आप मेट्रो से प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर उतरें और यहीं से वापसी करें. इस साल प्रगति मैदान में कंस्ट्रक्शन वर्क भी चल रहा है जिसके कारण भीतर जाने का रास्ता संकरा है. इसलिए किसी भी वाहन का भीतर प्रवेश सम्भव नहीं है.

बुजुर्गों और जरूरतमंद विज़िटर्स की सुविधा के लिए शटल सर्विस मौजूद रहेगी लेकिन अधिकतर लोगों को जाड़े की थोड़ी वाक करनी पड़ेगी. बाहर की पार्किंग पहले की तरह गेट नम्बर 1 के सामने होगी.

मेले की थीम है- गांधी: लेखकों के लेखक

इस बार विश्व पुस्तक मेले की थीम को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आधार पर रखा गया है. ‘गांधी- राइटर्स राइटर’ थीम पर आधारित इस बार के मेले में एक विशेष मंडप में आपको गांधी जी से जुड़ी हुई 500 पुस्तकें एक साथ मिल जाएंगी.

ये पुस्तकें करीब 100 अलग-अलग प्रकाशकों की होंगी. इन पुस्तकों पर 30 पैनल डिस्कशन भी आयोजित होंगे. महात्मा गांधी से जुड़ी करीब आधा दर्जन नई पुस्तकें भी विश्व पुस्तक मेले में लोकार्पित की जाएंगी.

पुस्तकों के स्टॉल

इस बार विश्व पुस्तक मेले में कुल 600 प्रकाशक हिस्सा लेंगे जिनके 1300 स्टॉल लगेंगे. इसमें 23 विदेशी प्रकाशक भी होंगे. देश की सभी प्रमुख भाषाओं के प्रकाशक मेले में अपना बुक स्टॉल लगाएंगे.

उद्घाटन के बारे में

मेले का उद्घाटन चार जनवरी को सुबह 9 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे. ये कार्यक्रम हाल नम्बर 7 के सामने होगा . प्रख्यात गांधीवादी विद्वान गिरिश्वर मिश्र मुख्य अतिथि होंगे.

आकर्षण- तीन विशेष कार्नर

विश्व पुस्तक मेले में प्रख्यात लेखकों से मिलने, परिचर्चाओं आदि के लिए तीन विशेष हाल को निर्धारित किया गया है. इनमें इंटरनेशनल इवेंट कार्नर हाल संख्या 7A में होगा. हाल संख्या 8 में रिफलेक्शंस और हाल संख्या 12 में लेखक मंच होगा.

12 लाख पुस्तक प्रेमियों का फुटफाल एनबीटी की निदेशक नीरा जैन ने बताया कि पिछले साल विश्व पुस्तक मेले में 12 लाख विज़िटर आए थे. इस बार इससे भी ज़्यादा लोगों के आने की सम्भावना है.

पिछले साल पुस्तक मेले में सिर्फ एनबीटी की 90 लाख रूपए की पुस्तक बिक्री हुई थी. नीरा जैन ने बताया कि प्रगति मैदान में आधुनिक तौर तरीकों के साथ बेहतर बिल्डिंगे बन रही है. उम्मीद है कि अगले साल नई बिल्डिंग बन जाएगी तो पुस्तक मेला और भी भव्य हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुददों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुददों पर सहमति से बन सकती है बात
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget