एक्सप्लोरर

SC-ST Act पर भारत बंद: 14 राज्यों को जलाने वाली आग की शुरुआत कहां से हुई?

मध्य प्रदेश का ग्वालियर, भिंड, मुरैना सबसे ज्यादा हिंसा प्रभावित इलाका है. इस इलाके में बीएसपी का प्रभाव माना जाता है. मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से कहा है कि आपसी फायरिंग में मौत हुई है आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

नई दिल्ली: एससी-एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला दिया और उस फैसले ने आज देश में आग लगा दी. देश के चौदह राज्य इस आग की चपेट में आ गये. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलितों ने भारत बंद बुलाया लेकिन बंद ने ऐसा बवाल मचाया कि सात लोगों की मौत हो गई.

यूपी में सौ से ज्यादा लोग अलग अलग जिलों में घायल हैं. मध्य प्रदेश का ग्वालियर, भिंड, मुरैना सबसे ज्यादा हिंसा प्रभावित इलाका है. इस इलाके में बीएसपी का प्रभाव माना जाता है. मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से कहा है कि आपसी फायरिंग में मौत हुई है आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

14 राज्यों को जलाने वाली आग की शुरुआत कहां से हुई? देश के 14 से ज्यादा राज्यों में भड़की आग की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से हुई है. पूरा मामला महाराष्ट्र के कराड़ में एक कॉलेज के कर्मचारी से जुड़ा है. कर्मचारी ने 2009 में कॉलेज के प्रिंसिपल और विभाग प्रमुख के खिलाफ शिकायत की थी. कर्मचारी के सर्विस रिकॉर्ड में नकारात्मक बात कही गई थीं जिसे उसने उत्पीड़न का मामला बताया.

दो साल बाद 2011 में डायरेक्टर ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने इस मुकदमे की अनुमति नहीं दी तब सुभाष काशीनाथ महाजन डायरेक्टर ऑफ टेक्निकल एजुकेशन का कार्यभार संभाल रहे थे. 5 साल बाद शिकायतकर्ता कर्मचारी ने सुभाष महाजन के खिलाफ भी उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दिया. दावा है कि सुभाष महाजन शिकायकर्ता कर्मचारी से मिले भी नहीं थे.

मामला हाईकोर्ट पहुंचा, लेकिन वहां केस पर रोक नहीं लगी, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने केस पर रोक लगाते हुए तीनों को राहत दी. ऐसे मामलों की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी एक्ट में बदलाव किया और तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगा दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget