एक्सप्लोरर

वायरल सच: 'चाइनीज़ चावल' के गेंद की तरह उछलने के पीछे का क्या है रहस्य?

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई मैसेज, फोटो और वीडियो वायरल होते हैं. इन वायरल मैसेज फोटो और वीडिो के साथ कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है. इसके साथ भी एक चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है.

क्या है दिख रहा है वीडियो में ? सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए दावा है कि चीन में तैयार हुआ प्लास्टिक का चावल भारत में सप्लाई किया जा रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि हाथ में चावल लिया और उसकी गेंद बनाई फिर उसे पटका तो गेंद उछलती है. इस वीडियो के साथ दावा है कि यह गेंद चीन में बने प्लास्टिक के चावलों के कारण उछलती है.

क्या है उछलने वाली गेंद का रहस्य? उछलने वाली गेंद का रहस्य जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने कृषि अनुसंधान केंद्र यानि पूसा में जेनेटिक डिपार्टमेंट के शोधकर्ता देश में इस वक्त देश के सबसे बड़े और जाने माने चावल वैज्ञानिक डॉक्टर अशोक कुमार सिंह से संपर्क किया. डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्लास्टिक का पानी सोखना संभव नहीं है. जबकि चावल पकाते वक्त पानी सोख लेता है. प्लास्टिक से ऐसा नहीं हो सकता.

चावल में कार्बोहाइड्रेट होता है. कार्बोहाइड्रेट दो तरह के होते हैं- amylose और amylopectin. इन दोनों की मात्रा के आधार पर चावलों का गुण निर्धारित होता है. amylose की मात्रा 10 फीसदी से कम हो तो चावल चिपकता है. amylose मात्रा 22 फीसदी हो तो चावल नहीं चिपकता.

यानि चावलों में carbohydrate amylose यानि स्टार्च की मात्रा कम हो तो पकाने के बाद चावल के दाने आपस में चिपकेंगे. इन पके हुए चावलों की बॉल बनाए जाने पर वो हवा में उछलेंगी नहीं. लेकिन चावल में amylose यानि स्टार्च की मात्रा 22 फीसदी या उससे ज्यादा हो तो बॉल बनाने पर 4 या 5 बार उसमें उछाल आएगा. इस तरह का चावल पकाने पर दाने आपस में चिपकते भी नहीं. चावलों में उछाल आने का असली या नकली चावल से कोई लेना-देना नहीं है.

ABP न्यूज की पडताल में सामने आया

  • चावल की गेंद का उछलना उसका प्राकृतिक गुण है
  • चावल की गेंद उछलेगी या नहीं ये बात उसमें पाए जाने वाले स्टार्च की मात्रा पर निर्भर करता है
  • ज्यादा स्टार्च है तो चावल की गेंद बनेगी भी और उछलेगी भी
  • चावल में स्टार्च कम है तो गेंद भी मुश्किल से बनेगी और उछलेगी तो बिल्कुल नहीं.

जानान जरूरी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष केके अग्रवाल के मुताबिक प्लास्टिक से बने चावल को इंसान का शरीर पचा नहीं सकता। गाय खाती है प्लास्टिक तो मर जाती है, इंसान के लिए प्लास्टिक के चावल को पचाना मुमकिम नहीं है.

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चावल पैदा करने वाला देश है. चीन चावल पैदा तो करता है लेकिन विश्व का सिर्फ 1.9 फीसदी चावल एक्सपोर्ट यानि बाहर भेजता है और भारत तो चीन से ना के बराबर चावल खरीदता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget