एक्सप्लोरर

जानिए, कैबिनेट विस्तार के बाद अब किसे कौन सा मंत्रालय मिला

इस विस्तार में प्रमोशन पाईं निर्मला सीतारमन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया है. रेलवे मंत्रालय से विदाई पाने वाले सुरेश प्रभु को वाणिजय मंत्री बनाया गया है. पीयूष गोयल अब रेलवे मंत्री होंगे.

नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट में सबसे बड़े विस्तार के बाद अब कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं तो दूसरी तरफ नए मंत्रियों के विभाग भी बांट दिए गए हैं. इस विस्तार में प्रमोशन पाईं निर्मला सीतारमन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया है. रेलवे मंत्रालय से विदाई पाने वाले सुरेश प्रभु को वाणिजय मंत्री बनाया गया है. पीयूष गोयल अब रेलवे मंत्री होंगे.

स्मृति ईरानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ कपड़ा मंत्री बनी रहेंगी. उमा भारती का कद छोटा किया गया है. उनसे गंगा जल संसाधन मंत्रालय छीन लिया गया है और अब उन्हें पेयजल और सेनिटेशन मंत्रालय तक सीमित कर दिया गया है. दूसरी तरफ नितिन गडकरी का कद बढ़ा है. सड़क परिवहन, शिपिंग मंत्रालय के अलावा अब उन्हें गंगा जल संसाधन मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है. धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम के साथ ही स्किल डेवलपमेंट की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पढ़ें पूरी लिस्ट, जानें- किसे क्या मिला-

निर्मला सीतारमन: रक्षा मंत्री (कैबिनेट रैंक) स्मृति ईरानी: सूचना प्रसारण, कपड़ा मंत्री (कैबिनेट रैंक) नरेंद्र तोमर; ग्रामीण विकास, खनन मंत्री, पंचायती राज (कैबिनेट रैंक) सुरेश प्रभु: वाणिज्य मंत्री (कैबिनेट रैंक) पीयूष गोयल: रेल मंत्री (कैबिनेट रैंक) नितिन गडकरी: सड़क, गंगा एवं जल संसधन, जहाजरानी मंत्री (कैबिनेट रैंक) धर्मेंद्र प्रधान: पेट्रोलियम और स्किल डेवलेपमेंट (कैबिनेट रैंक) उमा भारती: पेयजल और स्वच्छता (कैबिनेट रैंक) मुख्तार अब्बास नकवी: अल्पसंख्यक मंत्री (कैबिनेट रैंक) हरदीप पुरी; हाउसिंग एंड अर्बन पॉवर्टी (स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन सिंह राठौर: खेल, सूचना प्रसारण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीराज सिंह: लघु उद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एल्फोंस कननथनम: पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा: संस्कृति, पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शिव प्रताप शुक्ल: वित्त राज्य मंत्री आर के सिंह: बिजली मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल: संसदीय कार्यमंत्री (राज्यमंत्री) अनंत कुमार हेगड़े: कौशल विकास राज्य मंत्री अश्वनी चौबे: स्वास्थ्य राज्य मंत्री वीरेद्र कुमार सिंह: महिला एवं बाल विकास मंत्री (राज्य मंत्री) गजेंद्र सिंह शेखावत; कृषि राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह: शिक्षा मंत्री, गंगा एवं जल संसधन (राज्य मंत्री)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget