एक्सप्लोरर

भारतीय सेना ने किया हिम मानव 'येति' की मौजूदगी का दावा, जानें क्या होता है येति

ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें बर्फ पर पैरों के बड़े निशान नजर आ रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये निशान हिममानव 'येति' के हो सकते हैं.

नई दिल्लीः भारतीय सेना ने पहली बार हिममानव 'येति' की मौजूदगी का दावा किया है. अपने दावे के साथ आर्मी ने कुछ तस्वीरें भी ट्वीटर के जरिए शेयर की हैं. इन तस्वीरों में साफ साफ दिख रहा है कि बर्फ पर कुछ निशान बने हुए हैं. सेना के मुताबिक यह निशान 'येति' के पैरों के हो सकते हैं.

आर्मी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि पहली बार भारतीय सेना की माउटाइरिंग एक्सपेडिशन टीम को 9 अप्रैल को मकालू बेस कैंप के करीब 32 इंच लंबे और 15 इंच चौड़े फुट प्रिंट के निशान मिले हैं जो हिम मानव 'येति' के हो सकते हैं. इस हिममानव को पहले मकालू-बरुन नेशनल पार्क में देखे जाने की दावा किया गया था.

क्या होती है येति की शक्ल?

विशालकाय वानर जैसा दिखने वाले येति को इंसानों का ही पूर्वज माना जाता है. साल 1832 में पहली बार एक पर्वतारोही ने उत्तर नेपाल में दो पैरों पर चलने वाले महा वानर को देखने का दावा किया था. तब से आज तक हिम मानव की कहानी कही और सुनाई जाती रही है, लेकिन इसके असल में होने के सबूत पहली बार सामने आए हैं.

सेना के दावे की होगी पड़ताल

भारतीय‌‌ सेना‌ हिम-मानव से जुड़े और फोटो और वीडियो जल्द सामने लाएगी. अभी तक किवदंतियों में ही येति की कहानियां सुनी जाती थी, लेकिन अब उसके अस्तितव के प्रमाण सामने आ सकते हैं. पहले भी नेपाल के इस माउंट मकालू पर्वत में ही येति को देखने की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन कोई प्रमाण नहीं मिलता था. पहली बार भारतीय सेना के इस‌ दल ने प्रमाण दिया है. माना जा रहा है कि अब वैज्ञानिक सेना के इस‌ दावे की जांच पड़ताल करेंगे.

क्या है येति ?

- दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राणियों में से एक.

- कुछ शोधकर्ता इसे ध्रुवीय भालू की नस्ल का मानते हैं.

- 40 हजार साल पुरानी मानी जाती है येति की प्रजाति.

- दावा है कि येति की शक्ल बंदर जैसी होती है.

- इंसानों की तरह दो पैरों पर चलने का दावा.

- कई बार येति को देखे जाने की बात सामने आई.

- लद्दाख के कुछ बौद्ध मठों ने भी येति देखने का दावा किया था.

- येति का निवास नेपाल और तिब्बत के हिमालय क्षेत्र में माना जाता है.

भारतीय सेना ने किया हिम मानव ‘येति’ की मौजूदगी का दावा, शेयर की येति के पैरों के निशान वाली तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget