एक्सप्लोरर

क्या है यूपी के चंदौली में उतरे एलियन का वायरल सच

वायरल तस्वीर के बारे में दावा किया जा रहा था कि यूपी के चंदौली जिले में एक अजीब सा जानवर दिखा. पता लगाया जा रहा है कि ये कोई प्राणी है या फिर एलियन?

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर सनसनी बढ़ा रहा है. एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा है कि उत्तर प्रदेश के चंदौली में इस एलियन को देखा गया है.

तस्वीर के बारे में दावा किया जा रहा था कि यूपी के चंदौली जिले में एक अजीब सा जानवर दिखा. मैसेज में लिखा है चंदौली में मुगलसराय के पास एक मंत्री के फॉर्महाउस पर ये अजीबो गरीब इंसान और जानवर जैसा दिखने वाला प्राणी दिखा है. पता लगाया जा रहा है कि ये कोई प्राणी है या फिर एलियन? इसे बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की फॉरेंसिक लैब में रखा गया है.

क्या है यूपी के चंदौली में उतरे एलियन का वायरल सच

वायरल तस्वीर को देखकर लग रहा था कि ये कोई जीव है जिसमें मानो सांसें चल रही हों. वहीं संबंधित वीडियो भी उसी जगह का लग रहा था जहां की तस्वीरें वायरल हो रही थीं.

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लोगों ने कभी भिंड की चंबल नदी, कभी रणथम्बौर का जिक्र किया. यानि एक ही तस्वीर को देश के चार राज्यों से जोड़कर पेश किया जा रहा था कोई इसे यूपी के चंदौली का बता रहा था तो कोई मध्य प्रदेश के भिंड का और कोई कह रहा था ये अजीब सा जानवर राजस्थान में दिखा था तो कोई छतीसगढ़ के भिलाई में पड़ताल की गुजारिश कर रहा था

वायरस सच टीम ने देश के चारों राज्यों में पड़ताल की लेकिन कहीं भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली कि एलियन जैसा कोई अजीब सा जानवर किसी नदी या जंगल के पास देख गया है?

वायरल सच की पड़ताल वायरल हो रही इन तस्वीरों में एक तस्वीर को गूगल के इमेज सर्च में डाला. लेकिन हर जगह चंदौली में एलियन दिखने जैसे ही दावे मिल रहे थे. फिर आगे पहुंचकर गूगल इमेज सर्च में बारी-बारी फोटो को क्लिक करना शुरू किया. एक फोटो क्लिक करते ही हमें रूस की वेबसाइट babiki.ru पर वायरल फोटो से जुड़ी खबर मिली. जब रूसी भाषा में लिखी कहानी को गूगल ट्रांसलेट की मदद से हिंदी समझने की कोशिश की. यहां से हमें एक नाम का पता चला जो वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी थी- वो नाम था-लैरा मैकनुको.

क्या है यूपी के चंदौली में उतरे एलियन का वायरल सच

लैरा मैकनुको लैरा मैकनुको नाम को फेसबुक पर खोज निकाला गया और देखा गया कि लैरा ने इस एलियन जैसे जीव की तस्वीर 13 मार्च को पोस्ट की थी. इस पोस्ट में वायरल हो रही तस्वीरों के साथ-साथ उन्होंने एक वीडियो भी डाला था, 1 मिनट 10 सेकेंड के इस वीडियो में 50वें सेंकेंड पर देखा गया कि कभी जानवर तो कभी एलियन कहा जा रहा ये ना तो कोई प्राणी है और ना ही कोई एलियन. ये तो निर्जीव है. ये सिलिकॉन से बनी 72 सेंटीमीटर की एक गुड़िया है जिसे लैरा मैकनुको ने बनाया है.

वायरल झूठ दरअसल इटली की रहने वाली 29 साल की लैरा मैकनुको एक मूर्तिकार हैं जो सिलिकॉन का इस्तेमाल कर अलग-अलग प्रकार के जीवों को बनाती हैं. वायरल हो रही तमाम तस्वीरें उसी सिलिकॉन ऑर्ट का नमूना हैं. सिलिकॉन मिट्टी या धातु की मूर्तियां की तुलना में हल्का है, इसलिए इसका इस्तेमाल मूर्तिकार करते हैं. सिलिकॉन का इस्तेमाल ऐसी मूर्तियां के लिए ज्यादा किया जाता है क्योंकि इससे मूर्तियों में एक अलग प्रकार का भाव दिखता है.

क्या है यूपी के चंदौली में उतरे एलियन का वायरल सच

इसलिए हमारी पड़ताल में यूपी के चंदौली में उतरे एलियन का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
सिंधु जल संधि: पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील
वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget