एक्सप्लोरर

क्या है कोरोना रैपिड टेस्ट किट? क्यों उठ रहे सवाल, समझिए पूरी बात

इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने राज्यों से कहा है कि नई रैपिड टेस्ट किट का फिलहाल दो दिन तक इस्तेमाल न करें. क्या है इसकी वजह?

कोरोना वायरस की जांच के लिए चीन से आई रैपिड टेस्ट किट सवालों के घेरे में है. राजस्थान सरकार ने तो रैपिड टेस्ट किट को नकार ही दिया है. तो वहीं देश की सबसे बड़ी मेडिकल रिसर्च संस्था ICMR ने भी दो दिनों के लिए रैपिड टेस्ट किट से कोरोना की जांच ना करने को कहा है. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मंगायी इस रैपिड टेस्ट किट का सवालों में घिरना भारत के लिए चिंता की बात है.

दावा है कि रैपिड टेस्ट किट के जरिए आधे घंटे के अंदर शरीर में कोरोना के होने या ना होने की पुष्टि हो जाती है. विशेषज्ञों की टीम ने सलाह दी है कि इस टेस्टिंग किट के इस्तेमाल से कोई फायदा नहीं है. ऐसे में रैपिड टेस्टिंग किट से जांच रोक दी गई है. अब पहले की तरह ही पीसीआर से जांच होगी.

क्या होता है रैपिड टेस्ट? भारत सरकार ने कोरोना की जांच के लिए चीन से करीब 9.5 लाख टेस्ट किट खरीदे थे, जिसमें से 5.5 लाख रैपिड टेस्ट किट थी जिन्हें केंद्र सरकार ने सभी राज्य को उनकी जरूरतों के हिसाब से बांट दिया. लेकिन अब इस टेस्ट किट पर सवाल उठने लगे हैं. लेकिन सबसे पहले जान लीजिए की रैपिड टेस्ट होता क्या है.

रैपिड टेस्ट से शरीर में मौजूद एंटीबॉडी का पता लगाया जाता है. इसके लिए कोरोना जैसे लक्षण दिखने के 14 दिन बाद व्यक्ति के खून के नमूने लिए जाते हैं. रैपिड टेस्ट से पता चलता है कि संदिग्ध मरीज के खून में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी काम कर रही है या नहीं. इससे ये पहचानने में भी मदद मिलती है कि मरीज पहले संक्रमित था या नहीं.

क्या चीन ने जानबूझकर भारत को खराब टेस्ट किट भेजी ? ICMR के मुताबिक, रैपिड टेस्ट में कुछ समस्या आई है. रैपिड और आरटी-पीसीआर टेस्ट में फर्क मिला है. राज्यों को अगले कुछ दिनों तक रैपिड टेस्ट किट इस्तेमाल न करने की सलाह दी है. जांच के बाद दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. तो सवाल ये पैदा होता है कि आखिर भारत के पास खराब किट आए कैसे? क्या चीन ने जानबूझकर भारत को खराब टेस्ट किट भेजी ?

ये सवाल उठने लाजिमी है क्योंकि किट भेजने से पहले भी चीन की नियत साफ नहीं लग रही थी, चीन ने भारत को ये किट और पहले देने का वादा किया था लेकिन भारत के हिस्से की किट चीन ने अमेरिका पहुंचा दी थी. जिसके बाद चीन के गुवांगझो की किट बनाने वाली कंपनी पर कई सवाल भी उठे थे. सूत्रों के मुताबिक, एक रैपिड टेस्ट किट की कीमत 610 रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget