एक्सप्लोरर

मिसाल: अपनों ने ठुकराया, मंसूर रफी के लिए हिंदू दोस्त बना फरिश्ता

यूपी के बरेली के रहने वाले 45 वर्षीय मंसूर रफी पिछले साल मई में जब पहली बार दिल्ली के एक अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में पहुंचे तो चेकअप के बाद डॉक्टर ने उन्हें कीडनी ट्रांसप्लांट की हिदायत थी.

नई दिल्ली: यूपी के बरेली के रहने वाले 45 साल के मंसूर रफी पिछले साल मई में जब पहली बार दिल्ली के एक अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में पहुंचे तो चेकअप के बाद डॉक्टर ने उन्हें कीडनी ट्रांसप्लांट की हिदायत थी. दिल्ली के वीपीएस रॉकलैंड अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर विक्रम कालरा ने उनसे पूछा कि क्या उनका कोई रिश्तेदार किडनी दान कर सकता है?

डॉक्टर के इस सवाल के बाद मंसूर रफी सकपकाए.. फिर बोले- मेरे भाई किडनी देना नहीं चाहते और मेरी बीवी का ब्लड ग्रुप अलग है. लेकिन मंसूर रफी यहीं खामोश नहीं हुए, बल्कि उनकी बाद की बातें ज्यादा तवज्जों चाहती हैं.

मंसूर रफी ने कहा कि कीडनी ट्रांसप्लांट के लिए उसने अपने एक गहरे दोस्त से जब अपनी मुसीबत भरी दास्तान सुनाई तो उनसे किडनी दान देने के लिए हामी भर दी है. वो किडनी देने को तैयार है. लेकिन इसमें एक दिक्कत थी... जो दोस्त था, वो न तो परिवार से था, न खानदान से था और न ही रिश्तेदारों में से था, बल्कि मामला ये था वो उसके धर्म से भी संबंध नहीं रखता था. जोकि डॉक्टर ने दान देने के लिए इसे नामुमकिन माना. अब रफी के सामने एक शर्ते थी जिसे पूरा करना था. डॉक्टर का कहना था कि अब रफ़ी को ये साबित करना होगा कि बीमार होने से पहले से उसका कीडनी डोनर से इमोशनल रिश्ता था. डॉक्टर के इस शर्त पर रफी ने अतीत के पन्नों को पलटना शुरू किया. डॉक्टर के सामने उन लम्हों की तस्वीरें पेश की जिसमें कभी दोनों ने साथ मिलकर धार्मिक यात्राएं की थीं. रफी ने दोस्त विपिन कुमार गुप्ता के साथ की 12 साल पुरानी तस्वीरें दिखाईं. तस्वीरों में दिख रहा था कि दोनों के परिवार एक साथ अजमेर स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह गये थे. अजमेर से लौटते समय दोनों दोस्त परिवार समेत तिरुपति के बालाजी मंदिर गए. कुछ तस्वीरों में दोनों के पड़ोसी भी दिख रहे थे जो दोनों की दोस्ती के गवाह थे. डॉक्टर कालरा ने मामले को राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों को भेज दिया. अधिकारियों ने जांच किया कि कहीं गुप्ता पैसे के लिए तो किडनी दान नहीं कर रहे हैं? जांच में ये पता चल गया कि गुप्ता अपने मन से किडनी दान करना चाहते हैं. करीब एक साल के लंबी प्रक्रिया के बाद उन्हें किडनी दान की इजाजत मिल गई. रफी को दान दी हुई किडनी लगा दी गई है. रफी और गुप्ता दोनों ही पेशे से गाड़ी चालक (ड्राइवर) हैं. दोनों की तनख्वाह लगभग बराबर है. गुप्ता ने किडनी दान करने के फैसले पर बताया कि रफी उसके गुरु हैं. गुप्ता आगे कहते हैं, "साल 2001 में वह अपने पिता कि मिठाई की दुकान में काम करता था. रफी वहां आते थे. उसने रफ़ी से कहा कि मैं भी ड्राइविंग सीखना चाहता हूं. कई महीनों तक वो समय निकालकर मुझे गाड़ी चलाना सिखाते रहे. अगर आज मैं अपने परिवार का खर्च चला पा रहा हूं तो रफी की वजह से. ये तो उसके बदले छोटा सा प्रतिदान है." ये किडनी दान का मामला भारत की गंगा जमुनी तहजीब की एक जीती जागती मिसाल है, जहां मुसीबत में फंसे इंसानों की मदद करने में मजहब आड़े नहीं आता.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget