एक्सप्लोरर

दहेज प्रथा और बाल विवाह रोकने के लिए बिहार सरकार का 'खोटा सिक्का' कैंपेन

एक तरफ जहां केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार, काला धन और आतंकियों को हो रही फंडिग को रोंकने के लिए ‘नोटबंदी’ का अभियान चलाया था वहीं दूसरी तरफ बिहार में दहेज के लिए हो रही घरेलू हिंसा से निजात पाने के लिए बिहार सरकार ने ‘खोटा सिक्का’ कैंपेन चलाने का फैसला किया है.

पटना: बिहार में शराबबंदी के सराहनीय कार्य के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार एक और ऐसा कैंपेन लेकर आई है जिसकी हर तरफ तारीफ की जा रही है. नीतीश सरकार ने ‘यूनीसेफ’ के साथ मिलकर दहेज प्रथा के विरोध में एक कैंपेन ‘खोटा सिक्का’ लांच किया है. एक तरफ जहां केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार, काला धन और आतंकियों को हो रही फंडिग को रोकने के लिए ‘नोटबंदी’ का अभियान चलाया था वहीं दूसरी तरफ बिहार में दहेज के लिए हो रही घरेलू हिंसा से निजात पाने के लिए बिहार सरकार ने ‘खोटा सिक्का’ कैंपेन चलाने का फैसला किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दहेज के लिए हो रही मौतों के मामले में उत्तरप्रदेश के बाद बिहार दूसरे नंबर पर आता है. इस कैंपेन के लिए एक वीडियो भी बनाया गया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बॉलीवुड की तर्ज पर बने इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक दूल्हे का पिता शादी के पहले रस्म के दौरान दुल्हन के पिता से दहेज के संबंध में बात करता है. इसके बाद दुल्हन के पिता के इशारे पर दुल्हन का भाई एक थाली में भरकर खोटा सिक्का लेकर आता है और दूल्हे को सामने रख देता है. दूल्हे का पिता यह देखकर गुस्सा हो जाता है और कहता है, यह तो खोटा सिक्का है. इसके जवाब में दुल्हन का पिता कहता है आपका बेटा जो दहेज ले रहा है वह भी तो खोटा सिक्का है. आखिर में दूल्हा बीच में बोलता है मैं खोटा सिक्का नहीं हूं मुझे दहेज नहीं चाहिए. आखिर में दूल्हे का पिता भी अपने बेटे की बात मान जाता है और सब इससे खुश हो जाते हैं. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज और बाल विवाह से बिहार को मुक्ति दिलाने के लिए ‘खोटा सिक्का’ कैंपेन को लांच कर दिया है जो कि भविष्य में इन कुरीतियों को दूर करने में निश्चित रूप से काफी सहायक साबित होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget