एक्सप्लोरर

Amritpal Update: 14 दिनों से अमृतपाल फरार, दो वीडियो और ऑडियो से सनसनी, पंजाब पुलिस को खुला चैलेंज | 10 अपडेट

Amritpal Singh News Updates: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कथित तौर पर वह अलग-अलग इलाकों में दिखा है.

Operation Amritpal Singh: 14 दिन से फरार अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. अमृतपाल कहां है ये तो पुलिस को नहीं पता चल रहा है लेकिन नए नए वीडियो जरूर खूब सनसनी फैला रहे हैं. अमृतपाल के दो दिन में दो वीडियो सामने आए, साथ ही एक ऑडियो भी सामने आया. 

खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल को पंजाब पुलिस पिछले 14 दिन से तलाश रही है. कभी दिल्ली...कभी हरियाणा तो कभी उत्तराखंड और कभी पंजाब में अमृतपाल के लौटने की खबर सामने आती है. सटीक लोकेशन पर पुलिस को अभी तक कोई इनपुट नहीं मिल सका है.

  1. भगोड़े अमृतपाल ने लगातार दूसरे दिन अपना वीडियो जारी कर पंजाब पुलिस को खुली चुनौती दी है. इसमें अमृतपाल कह रहा है कि वो सरेंडर नहीं करने वाला है. लोगों के बीच आएगा. वह विदेश नहीं भागेगा. 
  2. अमृतपाल ने वीडियो में पंजाबी में कहा, "जिनको ऐसा लगता है कि मैं भगोड़ा हूं और मैंने अपने साथियों को छोड़ दिया है, उन्हें यह भ्रम नहीं पालना चाहिए. मुझे मौत का डर नहीं है और जल्द ही दुनिया के सामने पेश होउंगा. 'संगत' के बीच भी आउंगा.'
  3. दूसरे वीडियो से पहले अमृतपाल का एक ऑडियो भी सामने आया जिसमें वो दावा कर रहा है कि पहला वीडियो पुलिस ने नहीं बनवाया. इसका यकीन करो. कुछ लोग उसके बारे में भ्रम फैला रहे हैं और उसकी ओर से सरेंडर के लिए कोई भी शर्त नहीं रखी गई है.
  4. ऑडियो क्लिप में कहा, 'मैंने जत्थेदार से सरबत खालसा बुलाने का आग्रह किया है. सरबत खालसा बुलाओ और साबित करो कि तुम जत्थेदार हो.' सिख निकाय पर दबाव बनाते हुए उसने कहा, 'अगर हम आज भी राजनीति करने जा रहे हैं, वही काम कर रहे हैं, जो हम पहले करते थे, तो भविष्य में जत्थेदार होने का क्या मतलब है.'
  5. पहले वीडियो में भी उसने यह तर्क देने की कोशिश की थी कि मुद्दा सिर्फ उसकी गिरफ्तारी का नहीं है, बल्कि सिख समुदाय की बड़ी चिंताओं का भी है.
  6. इस बीच, पंजाब सरकार ने अकाल तख्त को बताया, अमृतपाल सिंह और उसके 'वारिस पंजाब दे' संगठन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए लगभग सभी लोगों 360 में से 348 को अब रिहा कर दिया गया है.
  7. अमृतपाल ने मीडिया में आई उन खबरों का भी जिक्र किया जिनमें कहा गया था कि उसने अपने आत्मसमर्पण के लिए शर्तें रखी थीं, जिसमें यह भी शामिल था कि उसे प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए. उसने गिरफ्तारी की पेशकश के बारे में किसी से बात नहीं की है और उसके द्वारा कोई शर्त नहीं रखी गई है.
  8. भगोड़े अमृतपाल ने बुधवार (29 मार्च) को अपना वीडियो जारी किया था और सरेंडर की खबरों को खारिज कर दिया था. उसने अपनी अपील में कहा था, 'अगर हमें नौजवानों और पंजाब को बचाना है तो हमें सरबत खालसा का हिस्सा बनना चाहिए. हम जानते हैं कि हम किस रास्ते पर चल रहे हैं, हमें इन सबका सामना करना होगा. इसके खिलाफ आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है.'
  9. जब अमृतपाल और उसके सहयोगियों ने एक गिरफ्तार शख्स की रिहाई की मांग को लेकर अमृतसर के निकट अजनाला थाने पर धावा बोल दिया था. इस घटना के करीब तीन हफ्ते बाद 18 मार्च को पुलिस ने उसके और उसके खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. 
  10. अमृतपाल उसके बाद से फरार है. वह 18 मार्च को जालंधर जिले से भाग निकला था.

ये भी पढ़ें-
'शोभायात्रा पर पथराव, दर्जनों गाड़ियां फूंकी', रामनवमी पर देश के कई शहरों में बवाल, 70 से ज्यादा की गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget