एक्सप्लोरर

कैमरों की नजर से नहीं बच पाए ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले VIP, केरल में 19 विधायकों और 10 सांसदों का कटा चालान

Kerala Traffic Rules: राज्य सरकार ने दावा किया है कि सड़कों पर लगाए गए इन कैमरों की मदद से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और उसमें जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है.

Kerala Traffic Rules: जैसे-जैसे सड़कों पर गाड़ियों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वैसे ही ट्रैफिक नियम भी सख्त और आधुनिक होते जा रहे हैं. केरल में इसका उदाहरण देखने को मिला है, जहां आम आदमी के अलावा कई विधायकों और सांसदों के भी चालान कट गए. दरअसल ये चालान पुलिस ने नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरों ने किए हैं. कैमरों की नजरों से आम आदमी तो क्या वीआईपी भी नहीं बच पाए. केरल की एलडीएफ सरकार की तरफ से ये जानकारी दी गई.

सरकार ने दी कैमरों की जानकारी
दरअसल केरल में 'सुरक्षित केरल' परियोजना के तहत सड़कों पर यातायात उल्लंघन की निगरानी के लिए जगह-जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले कैमरे लगाए गए हैं. जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के घरों तक भारी भरकम चालान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. सरकार ने इसे अपनी एक बड़ी कामयाबी के तौर पर पेश किया है. 

सभी वाहनों पर लगाया जुर्माना
राज्य सरकार ने कहा कि इन कैमरा की मदद से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और उसमें जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है. केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने बताया कि लोगों में ऐसी आमधारण रही है कि वीआईपी वाहनों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना भरने से छूट दी जाती है, लेकिन केरल में ऐसा नहीं है. उन्होंने बताया कि ये कैमरा सभी वाहनों को दर्ज करते हैं और इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे किस राज्य में रजिस्टर्ड हैं या किस वीआईपी शख्स के हैं. कैमरे की पैनी नजरों में आने वाले सभी वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है. 

इतने विधायकों और सांसदों का कटा चालान
राज्य के परिवहन मंत्री ने बताया कि इस साल जुलाई में विधायकों की गाड़ियों ने 19 बार और सांसदों के वाहनों ने 10 बार यातायात का उल्लंघन किया, जिन्हें कैमरों ने कैप्चर कर लिया. जिसके बाद सभी के खिलाफ चालान जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि एक सांसद के वाहन को छह बार यातायात का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया जबकि एक विधायक के चार पहिया वाहन ने सात बार यातायात का उल्लंघन किया. हालांकि इन विधायकों और सांसदों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए. 

ये भी पढ़ें: Nuh Clash: 31 जुलाई वाले दिन मंदिर के पास कैसे भड़की हिंसा? अरावली की पहाड़ियों से बरस रही थीं गोलियां, देखिए खौफनाक वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget