एक्सप्लोरर

केरल में कोरोना के 22414 नए मामले, लॉकडाउन प्रतिबंधों में दी गई छूट | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम विजयन से की बात

Kerala COVID Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने फोन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से बात की. केरल में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

Kerala COVID Updates: केरल में कोरोना के नए माममों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब छह बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22,414 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इतने ही समय में 108 मरीजों की मौत हुई है. इस समय राज्य में 1,76,048 मरीजों का इलाज चल रहा है. अब तक 34,71,5563 लोग संक्रमित हुए हैं और इनमें से 32,77,788 मरीज संक्रमण से उबरे हैं.

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केरल सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मद्देनजर लागू की गईं लॉकडाउन पाबंदियों में ढील देने की बुधवार को घोषणा की. सरकार लंबे लॉकडाउन के कारण पिछले कुछ समय से विपक्षी दलों और कारोबारियों की ओर से आलोचना का सामना कर रही थी.

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार सप्ताह में छह दिन, सोमवार से शनिवार तक दुकानें, बाजार, बैंक, कार्यालय, वित्तीय संस्थान, कारखाने, औद्योगिक प्रतिष्ठान, खुले पर्यटन स्थल और अन्य प्रतिष्ठान काम कर सकते हैं.

मुख्य सचिव वीपी जॉय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भीड़ से बचने के लिए सभी दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संचालित किये जा सकते हैं और नयी छूट 5 अगस्त से लागू होगी.

बता दें कि देश में सामने आ रहे कोविड​​​​-19 के कुल मामलों में से 49.85 प्रतिशत मामले केरल से आ रहे हैं. लगातार छह दिनों तक 20,000 से अधिक मामले आने के बाद सोमवार को राज्य में 13,984 मामले आए थे. राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 23,676 मामलों की पुष्टि हुई थी.

स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम से की बात
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर बात की और स्थिति के प्रबंधन में उनका सहयोग मांगा.

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘एनसीडीसी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की टीम केरल से लौट आयी है और अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. मैंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जी से फोन पर बात की है और राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा की.’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने केरल में मौजूदा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिक सक्रिय उपाय और सावधानी बरतने के लिए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जी को एक पत्र भी लिखा है. मैंने स्थिति के प्रबंधन में राज्य का सहयोग मांगा है और केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है.’’

Kerala Corona News: केरल में कोरोना के मामलों में क्यों हुई बेतहाशा बढ़ोतरी? राज्य के दौरे पर गई सेंट्रल टीम ने रिपोर्ट में बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
India Bloc Protest Live: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
LIVE: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget