एक्सप्लोरर

केरल के फोटोग्राफर ने फोटो क्लिक करते हुए देखा जिंदा है 'मरा हुआ आदमी', बचा ली जान

पुलिस अधिकारियों ने फोटोग्राफर को एक घर में मृत व्यक्ति की तस्वीरें क्लिक करने के लिए बुलाया था. जब टॉमी तस्वीरें क्लिक कर रहा था, तभी उसने कुछ चौंकाने वाली हल्की आवाज सुनी.

एडाथला: केरल के एर्णाकुलम में एक फोटोग्राफर की समझदारी की वजह से शिवदासन नाम के शख्स को समय से मेडिकल ट्रीटमेंट मिल गया और उसकी जान बच गई. शिवदासन को मृत माना जा चुका था, लेकिन अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो अपना जीवन खो सकता था. ये घटना रविवार की है. पलक्कड़ के मूल निवासी शिवदासन कलानमसेरी के पास मनालीमुक्कू में किराए के मकान में अकेले रह रहे थे. पुलिस के अनुसार, एक परिचित व्यक्ति ने सूचित किया था कि शिवदासन की जान चली गई है.

दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने टॉमी नाम के फोटोग्राफर को एडाथला जिले के कलामासेरी के पास एक घर में मृत व्यक्ति की तस्वीरें क्लिक करने के लिए बुलाया था. जब टॉमी तस्वीरें क्लिक कर रहा था, तभी उसने कुछ चौंकाने वाली हल्की आवाज सुनी. टॉमी ने महसूस किया कि ये आवाज मृत व्यक्ति से आ रही थी. उन्हें संदेह हुआ कि मृत व्यक्ति जीवित हो सकता है. उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सतर्क किया.

क्या है पूरा मामला टॉमी पिछले 25 सालों से इसी तरह के असाइनमेंट पर पुलिस के साथ काम कर रहे हैं. 48 साल के फोटोग्राफर ने इस पूरी घटना के अनुभव के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा, "जब मैं घर में गया, तो वह आदमी फर्श पर पड़ा था. एक बिस्तर के कोने से टकराने के बाद उसके सिर पर चोट लग गई थी. सिर के घाव पर खून देखा जा सकता था. कमरे में रोशनी कम थी, तस्वीरें क्लिक करने के लिए पर्याप्त नहीं थी. इसलिए मैं लाइट का स्विच को ऑन करने के लिए झुका, जो दीवार पर उस आदमी के ठीक बगल में था. तभी मैंने एक हल्की आवाज सुनी."

द न्यूज मिनट की खबर के मुताबिक, पहले तो टॉमी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब अचानक विचार आया तो वह चौंक गया. वह तुरंत जमीन पर आदमी के शरीर के करीब आ गया, कुछ सेकंड इंतजार किया और वही आवाज फिर से सुनी. टॉमी कहते हैं कि ये धीमी खर्राटे की आवाज थी.

टॉमी ने कहा, "वह आदमी उसी स्थिति में जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसमें उसे चोट लगने के बाद देखा गया था. जब मैंने वह आवाज सुनी, तो पुलिस अधिकारी की मदद से उस आदमी को घुमाकर सीधा किया. एंबुलेंस को तुरंत मौके पर बुलाया गया और उस शख्स को पास के अस्पताल में भेज दिया गया."

ये भी पढ़ें- 38 साल पहले जुलाई के महीने में ही अस्पताल में भर्ती हुए थे अमिताभ, जीने की जिद ने जिताया सचिन पायलट आज खोल सकते हैं पत्ते, बीजेपी ने भी बुलाई अहम बैठक | पढ़ें सियासी हलचल की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget