एक्सप्लोरर

Kerala News: केरल में मॉक ड्रिल के दौरान व्यक्ति की मौत, राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश

केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और डीएम से पूरी रिपोर्ट मांगी.

Kerala Mock Drill Accident: केरल सरकार ने पथनमथिट्टा में एक नदी में आयोजित 'मॉक ड्रिल' में हिस्सा लेने के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में शुक्रवार को विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, सीएम पिनाराई विजयन ने इस संबंध में मुख्य सचिव वीपी जॉय को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए. सीएम के निर्देश पर पथनमथिट्टा की डीएम दिव्या एस अय्यर ने घटना के संबंध में एक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी भी है.

बता दें कि बाढ़ से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करने के लिए गुरुवार को यहां एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी. इस दौरान बिनु सोमन (34) नाम का  शख्स झवईपुर के पास मणिमाला नदी में डूबता नजर आया था. वह ड्रिल में स्वयंसेवक के रूप में काम करता था. हालांकि, बिनु सोमन को बाहर निकालकर अधिकारियों ने तिरुवल्ला के एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया मामला

इस मौत के बाद विपक्षी दलों के अलावा कई एनजीओ ने भी सरकार की आलोचना की. केरल राज्य मानवाधिकार आयोग (KSHRC) ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और डीएम से पूरी रिपोर्ट मांगी. आयोग ने एक मानवाधिकार कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि अगर बचाव कर्मी समय पर पहुंच जाते तो बिनु सोमन की जान बचाई जा सकती थी.

जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने कहा कि बिना किसी एहतियात के आयोजित इस मॉक ड्रिल में मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन किया गया था और सोमन की दुखद मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. केएसएचआरसी की सदस्य वीके बीना कुमारी ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के प्रमुख और पथनमथिट्टा के डीएम को उन परिस्थितियों की जांच करने के बाद अगले 15 दिनों के अंदर एक स्पष्टीकरण रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, जिसके कारण यह त्रासदी हुई. आयोग इस संबंध में रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा.

ये भी पढ़ें

'कहा जा रहा था मुंबई जल उठेगी...' उद्धव और आदित्य ठाकरे पर देवेंद्र फडणवीस का तीखा वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget