एक्सप्लोरर

Kerala Blast: केरल सीरियल ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन? NIA को शक, CM ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Kerala Serial Blast Case: केरल में रविवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों से दहल गया. मामले की जांच एनआईए और केरल पुलिस कर रहे हैं और एक व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया है.

Kerala Blast Case: केरल के कोच्चि जिले के कलामासेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार (29 अक्टूबर) को हुए धमाके की जांच में जुटी एनआईए और केरल पुलिस को शक है कि इसके पीछे आतंकवादी संगठनों का हाथ हो सकता है. फिलहाल हमले की जिम्मेदारी लेने वाले डोमिनिक मार्टिन के बयान की तस्दीक एनआईए और केरल पुलिस कर रही हैं.

अभी तक की पूछताछ में डोमिनिक मार्टिन ये नहीं बता पाया कि ब्लास्ट में इस्तेमाल IED और विस्फोटक कहां से हासिल किया. इस सवाल का भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला कि IED से बम बनाना कहां से सीखा. एनआईए और केरल पुलिस की टीम कन्वेंशन सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हैं. जांच एजेंसियों को शक है कि धमाकों में मार्टिन की मदद कुछ और लोगों ने की.

धमाकों की टाइमिंग को लेकर भी सवाल

सवाल यहां धमाकों की टाइमिंग को लेकर भी है क्योंकि शुक्रवार को ही केरल में हमास के समर्थन में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया था. जिसमें हमास के स्पोक्स पर्सन ने लोगों को संबोधित किया था. जांच एजेंसियो को शक है कि कन्वेंशन सेन्टर में इजराइल के समर्थन में पास हुए रेसोलुशन के चलते आतंकी संगठन ने इन सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया.

पीएफआई के एंगल से भी हो रही जांच

ब्लास्ट में इस्तेमाल विस्फोटक के नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. वहीं, एनआईए की टीम पीएफआई कनेक्शन के एंगल से भी तफ्तीश कर रही है. क्योंकि संगठन पर प्रतिबंध लगने के बाद से पीएफआई किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

केरल के सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

उधर, केरल के मुख्यमंत्री ने कोच्चि में धमाके के बाद आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक सुबह 10 बजे सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री के सम्मेलन भवन में होगी. इससे पहले, राज्य के पुलिस महानिदेशक दरवेश साहेब ने पुष्टि की थी कि धमाका ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ से किया गया है.

खुद को ईसाइयों के ‘यहोवा के साक्षी’ समूह का सदस्य बताने वाले एक व्यक्ति ने केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और रविवार सुबह यहां कलामासेरी में ईसाई धार्मिक सभा में हुए कई विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है.

एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था एम आर अजित कुमार ने बताया कि उस व्यक्ति ने कोडकारा थाने में सुबह में आत्मसमर्पण किया और दावा किया कि उसने ही विस्फोट को अंजाम दिया. एडीजीपी ने कहा, 'उस व्यक्ति का नाम डोमिनिक मार्टिन है. उसने अपने दावे के समर्थन में सबूत भी दिए. हम फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें: केरल ब्लास्ट में अब तक दो लोगों की मौत, इस शख्स ने ली धमाके की जिम्मेदारी, आज होगी सर्वदलीय बैठक | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget