एक्सप्लोरर

'कभी धर्म की बात नहीं करता था मार्टिन, लोगों से कम मिलता था परिवार', केरल ब्लास्ट के आरोपी के पड़ोसियों ने किए खुलासे

Kerala Blast News: केरल धमाके के बाद डॉमिनिक मार्टिन नाम के शख्स ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. उसने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

Kerala Blast: केरल में धमाके को अंजाम देने वाला शख्स डॉमिनिक मार्टिन कोच्चि के थम्मनम इलाके का रहने वाला है. पिछले दो दिनों से उसके घर के आस-पास एक अलग ही हलचल है. मार्टिन जिस घर में रहता था, उसके मालिक जलील बीए ने कहा कि उसे अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि मार्टिन ऐसा कुछ कर सकता था. जलील के दो मंजिला घर में मार्टिन फर्स्ट फ्लोर पर रहा करता था. कंवेंशन सेंटर में हुए धमाके में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 लोग घायल हैं.

जलील ने बताया कि मार्टिन, अपनी पत्नी और बेटे के साथ उसके यहां पिछले साढ़े पांच साल से किराए पर रह रहा था. उसने आगे बताया कि पहले वह घर से दो किलोमीटर दूर अंजूमूरी में इंग्लिश स्पीकिंग क्लास चलाता था. जलील ने बताया, 'वह स्पोकन इंग्लिश का ट्यूटर था. वह बहुत ज्यादा नहीं बोलता था, लेकिन हमेशा खुश रहता था. उसने कभी भी अपने धर्म को लेकर कोई बात नहीं की. मगर मुझे सिर्फ इतना मालूम था कि मार्टिन का परिवार ईसाई धर्म को मानता है.'

मार्टिन के परिवार के लोग क्या करते हैं?

वहीं, मार्टिन की पत्नी और बेटी अभी भी घर में ही हैं, लेकिन वह किसी से बात नहीं करना चाहती हैं. जलील ने बताया कि दो साल पहले मार्टिन ने अपना कोचिंग सेंटर बंद किया और दुबई काम के लिए चला गया. उन्होंने बताया, 'मार्टिन ने मुझसे कहा कि उसे वहां एक प्राइवेट कंपनी में फोरमैन की नौकरी मिली है. उसका परिवार यहीं रह रहा था. उसकी पत्नी घर पर ही रहती है, ,जबकि उसकी बेटी कोच्चि में एक आईटी कंपनी में काम करती है. एक साल पहले उसका बेटा पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चला गया. परिवार ने हमेशा समय पर किराया दिया है, क्योंकि मार्टिन समय पर पैसे भेजता रहा है.'

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल ब्लास्ट का आरोपी दो महीने पहले ही दुबई से केरल आया था. उसकी बेटी को डेंगू हो गया था, जिसकी वजह से उसे कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. यही वजह थी कि वह दुबई से घर आ गया. जलील ने कहा, 'कुछ दिन पहले ही उसकी बेटी डेंगू से ठीक हुई है, लेकिन जब मैंने मार्टिन से पूछा कि क्या वह फिर से दुबई जाने वाला है. इस पर उसने कहा कि उसका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है.'

परिवार ज्यादा मिलता-जुलता नहीं था

स्थानीय पार्षद सकीर थम्मनम ने एक बार मार्टिन की पत्नी का आधार कार्ड अपडेट करने में उसकी मदद की थी. सकीर ने बताया कि मार्टिन की पत्नी ने उससे कहा कि वह दुबई से लौटने के बाद शहर में ही एक दुकान खोलना चाह रहा है. लेकिन ये परिवार यहां पर किराए पर रह रहा था, इसलिए हमें उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. वे लोग ज्यादा मिलना-जुलना भी पसंद नहीं करते थे. 

यह भी पढ़ें: इंटरनेट से सीखा, पेट्रोल से बनाया बम, फिर मोबाइल से धमाका, जानिए केरल ब्लास्ट को आरोपी ने कैसे दिया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget