एक्सप्लोरर

केरल में कन्नूर के पेरियारम में NEET परीक्षा के दौरान उतरवाए छात्राओं के कपड़े

कन्नूर: केरल के कन्नूर से एक झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है. कन्नूर में रविवार को नीट परीक्षा देने पहुंची एक लड़की से एक निरीक्षक ने सीबीएसई के ड्रेस कोड के नाम पर इनरवेयर उतारने को कहा. इस घटना के बाद से बच्चों के अभिभावक काफी रोष में है. मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी है.

इन लड़कियों की ड्रेस की बांह पर जरा ध्यान दीजिए. ये कतरी हुई दिख रही हैं. एक नहीं कई लड़कियों की ड्रेस के साथ ऐसा ही किया गया. ये नजारा है केरल के कन्नूर के पेरियारम का जहां रविवार को लड़कियां डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए नीट का एक्जाम देने गई थीं. छात्राएं नकल न कर सकें इसलिए परीक्षा सेंटर में सीबीएसई के ड्रेस कोड के नाम लड़कियों के साथ ज्यादती की गई. हद तो तब हो गई जब एक लड़की से इनरवेयर उतारने को कहा गया.

केरल में कन्नूर के पेरियारम में NEET परीक्षा के दौरान उतरवाए छात्राओं के कपड़े

इस स्कूल से ऐसी ये अकेली शिकायत नहीं है. एक दूसरी छात्रा का आरोप है कि उसके जींस में मेटल बटन और पॉकेट होने की वजह से उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया.छात्रों के अभिभावक इस घटना से काफी गुस्से में हैं.

ये विवाद इतना बढ़ गया कि राज्य मानवाधिकार आयोग ने सीबीएसई के स्थानीय अधिकारियों ने इसपर जवाब मांगा है. कन्नूर पुलिस का कहना है कि अगर माता-पिता या लड़की की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है तो मामला दर्ज किया जाएगा. स्कूल ने इन आरोपों को खारिज किया है.

सीबीएसई के दिशा निर्देश के हिसाब से गहरे रंग के कपड़े, फुल स्लीव शर्ट, बंद जूते और बड़े बटन के कपड़े परीक्षा सेंटर में बैन हैं. रविवार को देश के 103 शहरों में हुई नीट परीक्षा में 11 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी.  इसमें सफल होने वाले छात्रों को मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget