एक्सप्लोरर

गुरमेहर मामले में कूदे CM केजरीवाल, ABVP पर लगा दिया बड़ा आरोप

नई दिल्ली : डीयू की छात्रा और कारगिल शहीद की बेटी गुरमेहर कौर के मामले में अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कूद पड़े हैं. उन्होंने तो बीजेपी और एबीवीपी दोनों पर एक साथ हमला बोल दिया है. केजरीवाल ने आरोप लगा दिया है कि बीजेपी और एबीवीपी वाले खुद ही देश के खिलाफ नारे लगवाते हैं और विरोध करते हैं.

केजरीवाल ने मंगलवार को सुबह-सुबह ट्वीट किया

केजरीवाल ने मंगलवार को सुबह-सुबह ट्वीट किया कि 'ये देश विरोधी नारे भाजपा/ABVP वाले ख़ुद ही लगवाते हैं.' इस मामले को लेकर सीएम केजरीवाल गुरमेहर के मुद्दे पर आज दोपहर ढाई बजे खुद गवर्नर अनिल बैजल से मिलेंगे. यह जानकारी भी मुख्यमंत्री की ओर से दी गई है.

यह भी पढ़ें : वामपंथी छात्रों के मार्च में शामिल नहीं होंगी गुरमेहर, बोलीं- 'मुझे अकेला छोड़ दो'

गुरमेहर ने ABVP की कथित गुंडागर्दी के खिलाफ टिप्पणी की थी

गौरतलब है कि डीयू के रामजस कॉलेज में ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हुई झड़प के बाद गुरमेहर ने ABVP की कथित गुंडागर्दी के खिलाफ टिप्पणी की थी. इसके बाद उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही है.

कौर के समर्थन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उतर चुके हैं

इससे पहले गुरमेहर कौर के समर्थन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उतर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि 'भय और उत्पीड़न के खिलाफ हम अपने छात्रों के साथ हैं. गुस्सा और असहिष्णुता की हर आवाज के खिलाफ एक गुरमेहर कौर खड़ी होगी.' देशभक्ति पर चल रही इस बहस में दंगल गर्ल भी कूद पड़ी हैं.

यह भी पढ़ें : DCW होमगार्ड के जवान कर रहे हैं गुरमेहर कौर की सुरक्षा: स्वाती मालीवाल

तमाम शिक्षण संस्थाओं में इस मुद्दे पर बवाल शुरू हो गया है

बबीता फोगाट ने ट्विटर पर लिखा है कि 'जो अपने देश के हक में बात नहीं कर सकती उसके हक में बात करना ठीक है क्या ?' इस बीच देश के तमाम शिक्षण संस्थाओं में इस मुद्दे पर बवाल शुरू हो गया है. चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में भी ABVP और वामपंथी छात्र संगठन SFS के बीच झड़प की खबर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget