एक्सप्लोरर

सीएम KCR ने दिल्ली में किया BRS के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन, अखिलेश यादव और एचडी कुमारस्वामी समेत ये नेता रहे मौजूद

तेलंगाना सीएम के.चंद्रशेखर राव ने बुधवार (14 दिसंबर) को दिल्ली में अपनी नव निर्मित पार्टी भारत राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय कार्यालय का दिल्ली में उद्घाटन किया.

Telanagana CM K. Chandrasekhar Rao: तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव ने बुधवार को आयोजित भव्य समारोह में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सरदार पटेल मार्ग स्थित राष्ट्रीय कार्यालय का राजधानी दिल्ली में उद्घाटन किया है. बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव दोपहर 12 बजे दिल्ली के रोड नंबर 5, सरदार पटेल मार्ग पर बीआरएस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे.

उनके पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. बाद में, सीएम केसीआर और उनकी पत्नी शोभारानी ने फणिशांक शर्मा और गोपीकृष्ण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित राज श्यामला यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिया. वैदिक विद्वानों ने मुख्यमंत्री केसीआर की जोड़ी को आशीर्वाद दिया. 

सीएम केसीआर ने फहराया झंडा
तेलंगाना के सीएम ने पूर्णाहुति के बाद दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर पार्टी के झंडे का अनावरण किया. इसके बाद, केसीआर ने उद्घाटन समारोह में आए पार्टी के गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बीआरएस पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया. इसके बाद वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के हैसियत से प्रथम तल पर अपने नियत कक्ष में कुर्सी पर बैठे.

गुरनाम सिंह चढूनी को दिया ये पद
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से राष्ट्रीय किसान संघ के नेता गुरनाम सिंह चढूनी को केसीआर ने बीआरएस किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया. रवि कोहर को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया. उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पहला नियुक्ति पत्र सौंपा गया. कई राष्ट्रीय और राज्य के नेताओं ने इस अवसर पर केसीआर को बधाई दी.

कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
बीआरएस पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली का सरदार पटेल रोड जय केसीआर, जय भारत और जय बीआरएस के नारों से गुंजायमान हो गया. बीआरएस पार्टी कार्यालय फ्लेक्स और कटआउट से भरी पड़ी है. विभिन्न राज्यों से आए अतिथियों, विभिन्न दलों के नेताओं, बीआरएस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह का माहौल था.

तेलंगाना भवन, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राज्य सरकार का कार्यालय और मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास, 23 तुगलक रोड भी बीआरएस पार्टी कार्यकर्ता के जयकारों और नारों से गूंज रहा था.

अन्य पार्टियों के नेता भी रहे मौजूद
सीएम केसीआर के परिवार के सदस्यों के साथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, जेडीएस पार्टी के अध्यक्ष, कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी, तमिलनाडु वीके पार्टी के अध्यक्ष, सांसद थिरुमावलवन, राष्ट्रीय भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह, अन्य किसान संघ के नेता और मंत्री हरीश राव, महमूद अली, वेमुला प्रशांत रेड्डी, जगदीश रेड्डी, श्रीनिवास गौड़, गंगुला कमलाकर, सबिता इंद्रा रेड्डी, सिंगरेड्डी निरंजन रेड्डी, मल्ला रेड्डी, सांसद के. केशव राव, जोगिनापल्ली संतोष कुमार आदि नेता मौजूद रहे. 

Border Dispute: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर शिंदे-बोम्मई की गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक शुरू

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget