एक्सप्लोरर

AAP के अल्टीमेटम पर आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया, केसी वेणुगोपाल बोले- हमें इंडिया गठबंधन की...

Congress On INDIA Alliance: कांग्रेस नेता अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को देश विरोध शख्स बताया तो आम आदमी पार्टी ने भी जवाब देते हुए कांग्रेस से कार्रवाई करने की मांग की.

KC Venugopal On INDIA Alliance: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लड़खड़ा रहे इंडिया गठबंधन को एक बार फिर झटका लगा है. आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस पर बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया. साथ ही अन्य दलों से बातचीत कर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को गठबंधन से बाहर करने की धमकी दी. मामले पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की प्रतिक्रिया आई है.

इंडिया गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी की बयानबाजी के सवाल पर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हमें इंडिया गठबंधन की फ़िक्र है. हम इंडिया गठबंधन के हिमायती हैं.” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व सौंपने के लिए टीएमसी की गई मांग में शामिल होने से परहेज करने वाली आप ने गुरुवार (26 दिसंबर) को कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं पर अरविंद केजरीवाल को 'राष्ट्र-विरोधी' करार देकर 'सभी सीमाएं पार करने' का आरोप लगाया.

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा था?

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में मीडिया से बातचीत में कहा, "अगर कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व यह स्थापित करना चाहता है कि पार्टी ने दिल्ली में बीजेपी के साथ मिलीभगत नहीं की है तो उसे 24 घंटे के भीतर अजय माकन और दिल्ली इकाई के अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए."

वहीं, संजय सिंह ने कहा, "कांग्रेस को 24 घंटे के भीतर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो हम पार्टी को गठबंधन से बाहर करने के लिए अन्य इंडिया ब्लॉक सदस्यों से बात करेंगे."

अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को बताया राष्ट्र विरोधी शख्स

दिल्ली चुनाव से पहले अजय माकन ने पिछले दिनों बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ‘काली करतूतों’ पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करते हुए केजरीवाल को ‘राष्ट्र-विरोधी’ और ‘विचारधारा से नहीं बल्कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से प्रेरित व्यक्ति’ बताया था. नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतरे कांग्रेस के संदीप दीक्षित भी रोजाना आप पर निशाना साध रहे हैं. माकन ने कहा कि 2013 में आप को सरकार बनाने में मदद करने का कांग्रेस का फैसला एक ‘गलती’ थी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-पंजाब में सत्ता छीनने वाली AAP की इस डिमांड ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, ममता होंगी खुश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: एथनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
Exclusive: एथनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Explained: कांवड़ यात्रा के साथ लौटा नेम प्लेट विवाद! कैसे सुप्रीम कोर्ट को अनसुना करके सज रहे 'नफरती बाजार'?
कांवड़ यात्रा के साथ लौटा नेम प्लेट विवाद! कैसे सुप्रीम कोर्ट को अनसुना कर सजे 'नफरती बाजार'?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget