एक्सप्लोरर

'भगवान गणेश का दुरुपयोग करना बंद करें PM मोदी', विवाद पर अब कांग्रेस ने फिर किया पलटवार

KC Venugopal On PM Modi: केसी वेणुगोपाल ने कहा,' जब महाराष्ट्र में चुनाव नजदीक हैं, तो गैर-जैविक प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्रीयन पोशाक में एक कैमरा क्रू के साथ गणेश पूजा के लिए जाने का फैसला किया.

KC Venugopal On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (11 सितंबर) को नई दिल्ली स्थित भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ के घर पर गणपति पूजा समारोह में शामिल हुए. इसे लेकर पीएम मोदी विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं. वहीं, कांग्रेस ने मंगलवार (17 सितंबर) को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके अनुचित कदम को लेकर उठ रहे सवालों से ध्यान भटकाने के लिए भगवान गणेश के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं.

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गणेश पूजन में शामिल होने के लिए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर को चुना जो न्यायिक व्यवस्था को मुक्त रखने के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन है.  

कांग्रेस और उसके ‘इकोसिस्टम’ के लोग भड़के हुए

पीएम मोदी ने मंगलवार (17 सितंबर) को कहा कि उन्होंने पिछले दिनों गणेश पूजन में भाग लिया था, इसलिए कांग्रेस और उसके ‘इकोसिस्टम’ के लोग उन पर भड़के हुए हैं. उन्होंने कहा,' अंग्रेजों की तरह आज भी समाज को बांटने और तोड़ने में लगे ‘सत्ता के भूखे लोगों’ को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है. पीएम मोदी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर उनके गणेश पूजा अनुष्ठान में भाग लेने के लिए विपक्षी दलों द्वारा आलोचना किए जाने के संदर्भ में यह टिप्पणी की. इस विवाद पर पहली बार प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की.

 

जानिए केसी वणुगोपाल ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सच्ची भक्ति और राजनीति के लिए धर्म के दुरुपयोग के बीच का अंतर किसी से छिपा नहीं है. ठीक उसी समय जब महाराष्ट्र में चुनाव नजदीक हैं, ‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने गणेश पूजा के लिए महाराष्ट्र के पारंपरिक पोशाक में कैमरा दल के साथ जाने का फैसला किया.

इतना ही नहीं, यह प्रधान न्यायाधीश के घर पर हुआ जो न्यायिक व्यवस्था को मुक्त रखने के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन है. उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री ने उस समय यह नहीं सोचा कि इससे क्या संदेश जायेगा? 

PM मोदी ने प्रधान न्यायाधीश के घर को क्यों चुना?-केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस के संगठन महासचिव ने कहा, ‘‘कार्यपालिका और न्यायपालिका के प्रमुखों के बीच इतनी निकटता प्रधानमंत्री की मंशा पर संदेह पैदा करती है. संस्थागत अखंडता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति बीजेपी-आरएसएस की उपेक्षा सुप्रसिद्ध है, जो इस बात पर और सवाल उठाती है कि प्रधानमंत्री ने प्रधान न्यायाधीश के घर को क्यों चुना. वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री महोदय, अपने अनुचित कदम के बारे में उठाए गए वास्तविक सवालों से ध्यान भटकाने के लिए भगवान गणेश का दुरुपयोग करना बंद करें.

यह भी पढ़ेंः Atishi Marlena Delhi CM: ममता बनर्जी के बाद देश की दूसरी मौजूदा महिला CM बनीं आतिशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget