एक्सप्लोरर

बीच रास्ते में ही मासूम की अपने पिता के कंधे पर थम गईं सांसे, कश्मीर में सर्दी का कहर

स्थानीय लोगों के अनुसार जुबैर के परिवार के लिए मुश्किलें 3 जनवरी को शुरू हो गई, जब कश्मीर घाटी में भीषण बर्फबारी शुरू हुई थी. अगले तीन दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी में इनका टेंट पूरी तरह दब गया था.

श्रीनगर: जहां एक तरफ कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का जीवन पहले ही मुश्किलों में है, वहीं दक्षिण कश्मीर से एक बहुत ही दुखद खबर आई है. यहां कुलगाम जिले के ब्रिनल-लामर में एक बकरवाल परिवार के दो बच्चे ठंड की भेंट चढ़ गए. जम्मू के रियासी के रहने वाले जुबैर अहमद अपने परिवार के साथ भेड़-बकरियां चराने आए थे और अपने परिवार के साथ खुले आसमान में टेंट में रहते थे और बर्फबारी के बाद से ही मुश्किलों में थे.

स्थानीय लोगों के अनुसार जुबैर के परिवार के लिए मुश्किलें 3 जनवरी को शुरू हो गई, जब कश्मीर घाटी में भीषण बर्फबारी शुरू हुई थी. अगले तीन दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी में इनका टेंट पूरी तरह दब गया था. ठंड के कारण पूरे परिवार का बुरा हाल हुआ था और जुबैर के 10 साल के बेटे साहिल की ठंड से मौत हो गई.

एक स्थानीय परिवार ने इनको अपने यहां शरण दी, लेकिन अगले तीन दिनों तक प्रशासन का कोई भी व्यक्ति इनके पास नहीं पहुंचा. चार-पांच दिन तक वहां रहने के बाद शनिवार को परिवार वापस अपने टेंट में चला गया, लेकिन इस बार जुबैर की 6 साल की बेटी ठंड के कारण बीमार हो गई. लेकिन इलाके की सड़कों पर बर्फ के कारण कोई भी गाड़ी नहीं चल सकी और इलाके में अस्पताल या डॉक्टर न होने के कारण मामला और भी बिगड़ गया. मजबूर होकर जुबैर पैदल ही बेटी को कंधे पर उठा कर अस्पताल की तरफ चल पड़े.

बीच रास्ते में ही मासूम शाजिया की अपने पिता के कंधे पर ही सांसे थम गईं. घटना के बाद सरकारी कर्मचारी भी इलाके में पहुंचे और परिवार को मदद देने का भी भरोसा दिलाया. कुछ राशन और गर्म कंबल दिए, लेकिन तब तक दो मासूम अपनी जान गंवा चुके थे. इस घटना से लोगो में गुस्सा है. लोगों का कहना है कि सरकार भले ही लोगों के लिए सुख सुविधा देने के बड़े बड़े दावे कर रही हो, लेकिन हकीक़त यही है कि गरीब आज भी मर रहा है. भूख और ठंड से.

ये भी पढ़ें:

कितने करोड़ कमाती हैं आलिया, दीपिका सहित बॉलीवुड की ये बड़ी अभिनेत्रियां? जानिए Income 

बंगाल: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया, बोलीं- यह मेरे लिए लकी है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget