एक्सप्लोरर

Kashmir Tigers: जैश संग रिश्ते, घात लगाकर अटैक की आदत...आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स, जिसने ली डोडा हमले की जिम्मेदारी

What is Kashmir Tigers: कश्मीर टाइगर्स ने पिछले कुछ सालों में कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है. डोडा में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से इसका नाम सामने आया है.

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद एक बार फिर से पांव पसारने लगा है. पिछले एक महीने में केंद्रशासित प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा आतंकी हमले हुए हैं, जिसमें भारतीय सेना के कई जवान शहीद हुए हैं. अभी तक आतंकी घटनाएं कश्मीर घाटी में ही देखने को मिलती थी, लेकिन अब जम्मू तक आतंकियों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया है. मंगलवार (16 जुलाई) को खबर आई कि डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत भारतीय सेना के चार जवान शहीद हुए हैं. 

पिछले तीन हफ्ते में डोडा जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की है और उन्हें सख्त एक्शन लेने को कहा है. जम्मू-कश्मीर में हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 'कश्मीर टाइगर्स' ने ली है. ऐसे में आइए इस आतंकी संगठन के बारे में जानते हैं. साथ ही जानते हैं कि इसने कब-कब हमला किया है. 

क्या है कश्मीर टाइगर्स? 

जम्मू-कश्मीर में ऑपरेट करने वाले कश्मीर टाइगर्स जैश का एक छाया आतंकवादी संगठन है. आसान भाषा में कहें तो ये पाकिस्तीनी सेना के करीबी माने जाने वाले जैश-ए-मोहम्मद के दहशतगर्दी के काम को घाटी में अंजाम देता है. कश्मीर टाइगर्स एक कम जाना-पहचाना आतंकवादी समूह रहा है. मगर इसके बाद भी कई आतंकी हमलों में इसका नाम सामने आया है. कश्मीर टाइगर्स पहली बार जनवरी 2021 में सुर्खियों में आया था. इस आतंकवादी समूह का नामकरण बदलता रहा है. 

कश्मीर टाइगर्स ने जून 2021 में दक्षिण कश्मीर में ग्रेनेड हमला करने की जिम्मेदारी ली थी. इसके बाद उसी साल दिसंबर में इस आतंकवादी संगठन ने श्रीनगर में एक पुलिस बस पर हमला किया, जिसमें तीन लोग मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए. कश्मीर घाटी के भीतर भारतीय सुरक्षा बलों और बुनियादी ढांचे पर कई हमलों की जिम्मेदारी इस आतंकी संगठन ने ही ली है. हाल ही में कठुआ में हुए आतंकी हमले में भी कश्मीर टाइगर्स का ही हाथ था. 

कैसे काम करता है कश्मीर टाइगर्स?

दुनिया के हर आतंकवादी संगठन का कोई न कोई मकसद जरूर होता है. ठीक ऐसे ही कश्मीर टाइगर्स का भी एक लक्ष्य है. उसका सबसे बड़ा मकसद कश्मीर पर से भारत के नियंत्रण को खत्म करना है. अपने इस नापाक मंसूबे को अंजाम देने के लिए ये आतंकी संगठन राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों से संबंधित शिकायतों का फायदा उठाकर स्थानीय युवाओं की भर्ती करता है. 

घाटी में आतंक फैलाने लिए कश्मीर टाइगर्स के दहशतगर्द घात लगाकर सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला करते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए बम विस्फोट करना और टारगेट किलिंग सहित गुरिल्ला रणनीति अपनाना भी इनके प्लान का हिस्सा है. जम्मू-कश्मीर में भय फैलाने के लिए आतंकी अक्सर सुरक्षाकर्मियों और राजनीतिक हस्तियों को निशाना बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Doda Terror Attack: जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने सरकार से की ये मांग, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget