एक्सप्लोरर

कश्मीर: अलगाववादियों का मार्च नाकाम, छिटपुट हिंसा को छोड़कर हालात शांतिपूर्ण

श्रीनगर: हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सबजार भट्ट के एक मुठभेड़ में मारे जाने के बाद लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रखने के लिए मंगलवार को ऐहतियाती कदम उठाए गए. इसी क्रम में कश्मीर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगातार तीसरे दिन भी जारी रहीं और पथराव की दो घटनाओं को छोड़कर हालात शांतिपूर्ण रहे.

कश्मीर में अलगाववादियों का मार्च नाकाम, छिटपुट हिंसा

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सबजार के मारे जाने के बाद अलगाववादियों द्वारा बुलाए गए मार्च को मंगलवार को नाकाम कर दिया गया, लेकिन इस दौरान घाटी में हिंसा की छिटपुट घटनाओं में कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया. मुठभेड़ में सबजार के मारे जाने के बाद अलगाववादियों ने फातेहा पढ़ने के लिए पुलवामा जिले के त्राल तक मार्च का आह्वान किया था, जिसे नाकाम करने के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया था.

अलगाववादियों का मार्च नाकाम

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को मुठभेड़ में मारे गये सबजार और उसके साथी को श्रद्धांजलि देने के लिए अलगाववादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल इलाके तक मार्च निकालने का आह्वान किया था. इसके मद्देनजर पाबंदी लागू की गयीं.

कश्मीर में कुल मिलाकर हालात शांतिपूर्ण

प्रवक्ता ने बताया कि पिंगलिश में भीड़ ने सुरक्षा बल पर भारी पथराव किया लेकिन बल ने हालात से निपटने में अधिकतम संयम का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा, ‘‘इन घटनाओं को छोड़कर कश्मीर में कुल मिलाकर स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही.’’ अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां जिलों में प्रतिबंध लागू रहे तथा श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों और सोपोर में इस तरह की पाबंदियां लागू हैं.

श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों खायनार, नौहट्टा, सफाकादल, एम आर गंज, रैनावारी, क्रालखुद और मैसूमा में पाबंदियां लगाई गई हैं. उन्होंने कहा कि मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदेरबल जिलों में धारा 144 लगाई गई है.

''मारे गये आतंकवादियों को श्रद्धांजलि देने की थी योजना''

हुर्रियत कांफ्रेंस के चरमपंथी धड़े के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी, नरमपंथी हुर्रियत के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारक और जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक ने लोगों से बड़ी संख्या में त्राल पहुंचकर मारे गये आतंकवादियों को श्रद्धांजलि देने को कहा था. मलिक को रविवार को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था, वहीं गिलानी और मीरवाइज को नजरबंद कर दिया गया. इन अलगाववादी नेताओं ने रविवार और सोमवार को दो दिन के लिए बंद का आह्वान किया था. मंगलवार को उन इलाकों में औचक बंद आहूत किया गया जहां कोई पाबंदी नहीं थी.

अधिकारियों ने कहा कि इन इलाकों में अधिकतर दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे. उन्होंने कहा कि सड़कों से सार्वजनिक परिवहन के साधन नदारद रहे, लेकिन निजी कार, टैक्सियों और ऑटो-रिक्शा को चलते देखा गया.

ऐहतियातन बंद कर दी गई प्रीपेड नंबरों पर आउटगोइंग की सुविधा

प्रशासन ने घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है, जबकि प्रीपेड नंबरों पर आउटगोइंग की सुविधा भी ऐहतियातन बंद कर दी गई है. अधिकारियों ने मंगलवार को कश्मीर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाओं में पढ़ाई रोक दी है, वहीं कश्मीर विश्वविद्यालय ने मंगलवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.

त्राल, पिंगलाना और केल्लर में सुरक्षाबलों पर पथराव

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "बदमाशों द्वारा पत्थरबाजी की छिटपुट घटनाओं (पुलवामा में दो और अनंतनाग में एक) को छोड़ दें, तो घाटी में कानून-व्यवस्था बरकरार रही." प्रदर्शनकारियों ने दक्षिणी कश्मीर के त्राल, पिंगलाना और केल्लर में सुरक्षाबलों पर पथराव किया. एक अधिकारी ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान सुरक्षाबलों ने अधिकतम संयम दिखाया. झड़प में पथराव करने वाला एक युवक घायल हो गया. उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जम्मू से श्रीनगर की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक

प्रशासन ने हिजबुल कमांडर की मौत के बाद हिंसा भड़कने से रोकने के लिए रविवार को घाटी में कर्फ्यू और प्रतिबंध लगा दिया था. शहर के अन्य हिस्सों में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बस (सीआरपीएफ) की भारी तैनाती की गई थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई.

वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद रखा गया है, जबकि जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) प्रमुख मुहम्मद यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घाटी के कई होटल व्यवसायी कर्फ्यू और प्रतिबंध से आजीविका को बाधा पहुंचने का रोना रो रहे हैं. इस बंद की सर्वाधिक मार छात्रों और मरीजों पर पड़ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget