एक्सप्लोरर

महाबलीपुरम में जिनपिंग ने नहीं किया कश्मीर का जिक्र, आतंक से लड़ने पर पीएम मोदी से की लंबी बात

मोदी-जिनपिंग की अनौपचारिक बैठक के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया है कि शी जिनपिंग ने पीएम मोदी को चीन आने का न्योता दिया है. जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है.

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज अनौपचारिक बैठक हुई. इस बैठक में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है. कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का साथ देने वाले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी के साथ बैठक में कश्मीर का जिक्र तक नहीं किया. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों नेताओं के बीच आतंकवाद को लेकर लंबी बातचीत हुई.

जिनपिंग ने पीएम मोदी को चीन आने का न्योता दिया- विदेश मंत्रालय

मोदी-जिनपिंग की अनौपचारिक बैठक के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया है कि शी जिनपिंग ने पीएम मोदी को चीन आने का न्योता दिया है. जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है. विजय गोखले ने कहा, ‘’दोनों नेताओं के बीच कल से आज तक करीब 6 घंटों तक अनौपचारिक बैठक हुई. ये अनौपचारिक बैठक भविष्य में भी जारी रहेंगी.’’ उन्होंने बताया कि अगली अनौपचारिक बैठक चीन में होगी.

भारत और चीन के रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत हुए- विदेश मंत्रालय

विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा, ‘’मोदी-जिनपिंग की बैठक से भारत और चीन के रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत हुए हैं. दोनों देशों ने व्यापार और आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत की.’’ उन्होंने कहा, ‘’जिनपिंग ने कश्मीर को लेकर कोई बात नहीं की. हालांकि भारत साफ कर चुका है कि कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना हमारा आंतरिक मसला है.’’

विजय गोखले ने बताया है, ‘’पर्यटन के मुद्दे पर भी दोनों देशों के बीच गंभीर बात हुई है. भारत ने चीन को दवा और आईटी क्षेत्र में निवेश का न्योता दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कैलाश मानसरोवर के यात्रियों को चीन सुविधा देगा.’’

नेपाल के दो दिवसीय दौरे के लिए काठमांडू जाएंगे शी

बता दें कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल महाबलीपुरम में पीएम मोदी के साथ दूसरे दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर बैठक के बाद महाबलीपुरम से रवाना हो गए हैं. दोनों देशों ने आज प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भी हिस्सा लिया था. शी अब नेपाल के दो दिवसीय दौरे के लिए काठमांडू जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

प्रतिनिधिमंडल की बैठक में बोले मोदी- ‘भारत-चीन विश्व में शांति का उदाहरण, मतभेदों को झगड़ा नहीं बनने देंगे'

महाबलीपुरम में सुबह की सैर पर निकले पीएम मोदी ने समुंद्र तट पर की सफाई,कचरा उठाया

तस्वीरें: महाबलीपुरम में सुबह की सैर के लिए बीच पर निकले मोदी, कचरा भी उठाया

GST पर उठ रहे सवालों पर बोलीं वित्त मंत्री सीतारामन, 'ये अब देश का कानून, पालन करना ही पड़ेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget