एक्सप्लोरर

कासगंज: जानिए- तुलसी की जन्मभूमि, गंगा-यमुना के दोआब में बसे इस जिले का पूरा इतिहास

नई दिल्ली: यूपी का कासगंज शहर इस समय सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है. कासगंज में शुक्रवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़की जिसकी आग में चंदन गुप्ता की जान चली गई तो मोहम्मद अकरम की एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए जाती रही. अब धीरे धीरे शहर के हालात सामान्य हो रहे हैं.

आइए कुछ और करीब से जानते हैं कासगंज के बारे में...

कासगंज का इतिहास

अलीगढ़ मंडल में पड़ने वाला जिला कासगंज यूपी का 71वां जिला है. इस जिले का गठन इटावा जिले से 15 अप्रैल 2008 को तीन तहसीलों - कासगंज, पटियाली और साहवार को अलग करके किया गया था. जिले के गठन के दौरान कासगंज का नाम दिग्गज राजनीतिज्ञ श्री कांशी राम के नाम पर रखने का निर्णय तत्तकालीन यूपी की मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी केी अध्यक्ष मायावती ने लिया था.

मायावती का यह निर्णय वहां के वकीलों को नागवार गुजरा, इसके विरोध में वकील धरने पर बैठ गए. वकीलों की मांग थी कि चूंकि, रामचरितमानस के रचयिता और महान कवि तुलसीदास का जन्म इस जिले के सोरोन में हुआ था, इसलिए इस जिले का नाम उनके नाम के अनुरूप होना चाहिए. साल 2012 में इस जिले का नाम वापस से बदल कर कासगंज कर दिया गया. अलीगढ़ मंडल में पड़ने वाले इस जिले के निकटवर्ती जिलों में एटा, अलीगढ़ और हाथरस जिले पड़ते हैं.

कासगंज का भौगोलिक विस्तार

काली नदी के तट पर बसा यह शहर हिमालय की तलहटी के नजदीक है. गंगा और यमुना नदियों के दोआब के क्षेत्र में होने के चलते यहां की जमीन काफी उपजाऊ है. आसपास के गांवों की एक बड़ी जनसंख्या कृषि से संबंधित आर्थिक गतिविधियों पर निर्भर है.

कासगंज की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार कासगंज जिले की आबादी 1,438,156 है, जो स्वाज़ीलैण्ड देश या अमेरिका के राज्य हवाई की जनसंख्या के बराबर है. जनसंख्या के लिहाज से भारत में 640 जिलों में कासगंज का स्थान 345वां है. कासगंज जिले के लिंगानुपात की बात करें तो 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक 1,000 पुरुषों की तुलना में 940 महिलाओं का औसत अनुपात है. कासगंज हिंदू बहुल जिला है. जिले में 84.32 प्रतिशत हिंदू रहते हैं, तो वहीं कासगंज में मुसलमानों की आबादी 14.88 प्रतिशत है.

2011 की जनगणना में कासगंज जिले की साक्षरता दर 61.02 प्रतिशत थी, जो 2001 की जनगणना के मुकाबले 12.34 प्रतिशत बढ़ी है. 2001 की जनगणना में कासगंज की साक्षरता दर महज 48.68 प्रतिशत थी.

2011 की जनगणना के मुताबिक अगर पुरुष और महिलाओं की साक्षरता की बात करें तो कासगंज के 100 में से 71 पुरुष साक्षर हैं जबकि महिलाओं में आधी आबादी से ज्यादा (51 फीसदी) साक्षार नहीं हैं.

कासगंज में विधानसभा की तीन सीटें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget