एक्सप्लोरर

'कर्तव्य पथ’ पर आइसक्रीम के 90 स्टॉल और पानी की 30 ट्रॉली की ही होगी अनुमति, जानिए और क्या है NDMC का प्लान

MCD News: एनडीएमसी ने बुधवार को ‘कर्तव्य पथ’ का पूरा प्लान बताया. एनडीएमसी ने बताया कि यहां वेंडर को लाइसेंस के तहत ही अनुमति दी गई है. बिना अनुमति यहां कोई काम नहीं कर पाएगा.

India Gate and his Reopen Plan: पिछले दिनों ही इंडिया गेट के आसपास के सर्कल जिसे कर्तव्य पथ का नाम दिया गया है, को लोगों के लिए खोला था. यहां लोगों की आवाजाही भी बड़ी संख्या में शुरू हो गई है, लेकिन लोगों को यहां जरूरत के सामान की कमी महसूस होती है. इसे देखते हुए यहां वेंडर्स की व्यवस्था भी अब की जा रही है. इसके लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बुधवार को कहा कि ‘कर्तव्य पथ’ पर सामान की बिक्री के लिए निर्धारित 6 स्थानों पर आइसक्रीम की 90 ठेलियों और पानी की 30 ट्रॉली की जगह रहेगी. 

कर्तव्य पथ पर 6 वेंडिंग जोन

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि सेंट्रल विस्टा लॉन और इंडिया गेट के बीच कर्तव्य पथ पर छह ‘वेंडिंग जोन’ हैं. उपाध्याय ने कहा, ‘‘हर वेंडिंग जोन में अधिकतम 15 आइसक्रीम ठेलियों और पांच पानी की ट्रॉली की अनुमति रहेगी. ऐसे में, छह जगहों पर कुल 120 ट्रॉली,- 90 आइसक्रीम ठेली और 30 पानी की ट्रॉली लगाई जा सकती हैं. ऐसा सामान बिक्री के बेहतर एवं प्रभावी प्रबंधन के मद्देनजर किया गया है’ ’उन्होंने कहा कि इस बाबत आदेश जारी किया जा चुका है. एनडीएमसी के आदेश में कहा गया कि आइसक्रीम ट्रॉली व्यापार लाइसेंस जारी किए गए हैं.

लाइसेंस वालों को ही एंट्री

एनडीएमसी के आदेश के अनुसार, जिन छह स्थानों पर इनके संचालन की अनुमति रहेगी, उनमें सी-हेक्सागोन रोड के दक्षिण और उत्तर, मान सिंह रोड के दक्षिण (दोनों तरफ), रफी अहमद रोड के दक्षिण और उत्तर शामिल हैं।मंगलवार को जारी आदेश में एनडीएमसी ने जिलाधिकारी से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि कर्तव्य पथ पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं निगरानी के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती की जाए. उपाध्याय ने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक वेंडिंग जोन में केवल लाइसेंस प्राप्त और निर्धारित संख्या में ही ट्रॉली संचालित हों.

ये भी पढ़ें

Exclusive: अनुच्छेद 370 पर गुलाम नबी आजाद ने खुलकर कहा, 'कश्मीर में सपने बेचे जा रहे हैं, ये हमारे चुनावी एजेंडे में नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget