एक्सप्लोरर

करतारपुर कॉरिडोर: इमरान खान के न्यौते पर पाकिस्तान जा सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, मांगी इजाजत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इसी कार्यक्रम में नवजोत सिंह सिद्धू को बुलाया गया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में इमरान खान के बुलावे पर पाकिस्तान जा सकते हैं. सिद्धू ने विदेश मंत्रालय से पाकिस्तान जाने की इजाजत मांगी है. उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि अगर इजाजत मिली तो सिद्धू पाकिस्तान जरूर जाएंगे.

पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और विधायक अमरिंदर राजा ने कहा था कि करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने में सिद्धू का बड़ा योगदान है और उनको पाकिस्तान जाना चाहिए. यह पंजाबियों के लिए सत्कार की बात है.

वहीं 31 अक्टूबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इमरान खान द्वारा भेजे गए निमंत्रण को सिद्धू द्वारा स्वीकार करने पर एक सवाल के जवाब में कहा था, "जिन्हें पाकिस्तान बुलाना चाहते है, उन्हें राजनीतिक मंजूरी लेनी होगी."

करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिद्धू को विशेष न्योता दिया है. इमरान खान नौ नवंबर को करतारपुर गलियारे का उद्घाटन करेंगे.

बता दें कि सिद्धू पिछले साल नवंबर में करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए पाकिस्तान गए थे. तब भारत में इसको लेकर काफी विवाद हुआ था. बीजेपी ने सिद्धू पर सवाल उठाए थे.

इस कॉरिडोर के जरिए भारत के नागरिक बिना वीजा के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जा सकेंगे. गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर शुरू हो रहे इस कॉरिडोर के चालू हो जाने पर सिख श्रद्धालु एक ही दिन में सरहद के दोनों तरफ बने डेरा बाबा नानक और करतारपुर साहिब गुरुद्वारों के दर्शन कर सकेंगे. पाकिस्तान प्रत्येक तीर्थयात्री से 20 डॉलर की फीस वसूलेगा.

PHOTOS: रोशनी में नहाया पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, देखें पहली तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget