एक्सप्लोरर

Karnataka Unlock Today: कर्नाटक के 19 जिलों में आज से अनलॉक, जानें राज्य में क्या खुलेगा और क्या नहीं?

गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने लोगों से दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इनमें छूट और सप्ताहांत एवं रात्रि कर्फ्यू 21 जून तक है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, स्थिति की समीक्षा की जाएगी और इस पर फैसला लिया जाएगा कि इसे बढ़ाया जाए या नहीं.उन्होंने कहा, ‘‘छूट 14 जून से है. लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे यह आज से है और बेवजह बाहर आना सही नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि आत्मसंयम जरूरी है और लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए.

बेंगलुरू: देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी के बाद कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है. महामारी से बेहद प्रभावित दिल्ली और तमिलनाडु में सोमवार से कई प्रतिबंधों में छूट मिलने जा रही है. कर्नाटक में भी 11 जिलों को छोड़कर बाकी 19 ज़िलों में अनलॉक की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी. यहां पार्क और औद्योगिक इकाईयों को काम करने की अनुमति मिल गई है.

राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक पार्कों और उद्योगों को खोलने, आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को खोले जाने का समय बढ़ाने और ऑटो तथा टैक्सियों को अधिकतम दो यात्रियों के साथ संचालन करने की अनुमति दी गयी है. दिशानिर्देशों में कहा गया है कि पार्क सुबह पांच बजे से सुबह 10 बजे तक खुले रहेंगे. टैक्सी और ऑटो रिक्शा अधिकतम दो यात्रियों के साथ चल सकते हैं.

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि संक्रमण की उच्च दर वाले 11 जिलों में 21 जून तक कोविड पाबंदियां जारी रहेगी जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में 14 जून से कुछ छूट दी जाएगी. इन 11 जिलों में चिक्कमगलुरु, शिवमोगा, दावणगेरे, मैसूर, चामराजनगर, हासन, दक्षिण कन्नड़, बेंगलुरु ग्रामीण, मांड्या, बेलगावी और कोडागु शामिल हैं.

दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी उद्योगों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या के साथ काम करने की अनुमति दी गई है, लेकिन परिधान उद्योगों को केवल 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है.

इनमें कहा गया है कि भोजनालयों, किराने का सामान, फल और सब्जियां, मांस और मछली, डेयरी और दूध बूथ और जानवरों के चारे से संबंधित दुकानों को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक काम करने की अनुमति दी जाएगी. स्ट्रीट वेंडर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें और ऑप्टिकल दुकानों को इसी अवधि के दौरान अनुमति दी जाएगी.

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,810 नये मामले, 125 की मौत
कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,810 नये मामले सामने आये जबकि 125 मरीजों की मौत हो गयी. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी. प्रदेश में नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 27.65 लाख हो गयी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 32,913 पर पहुंच गया है. प्रदेश में रविवार को 18648 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं और अब तक 25,51,365 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. प्रदेश में फिलहाल 1,80,835 मरीज उपचाराधीन हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget