एक्सप्लोरर

अभद्र भाषा को लेकर VHP अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, कर्नाटक की सेशन कोर्ट ने दिया फैसला

karnataka News: फाजिल के पिता फारूक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर शरण पम्पवेल के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की थी.

VHP Bail Plea Rejected: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी शरण पम्पवेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295A (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का दुर्भावनापूर्ण इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसको लेकर मंगलवार को कर्नाटक के तुमकुरु जिले की सत्र अदालत ने अभद्र भाषा के मामले में पम्पवेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. 

शरण पम्पवेल को भाषण देने के लिए बुलाया गया था. इसमें उन्होंने कहा था कि पिछले साल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के सदस्य प्रवीण नेतरू की हत्या के प्रतिशोध में एक मुस्लिम व्यक्ति मोहम्मद फाजिल को अन्य मुसलमानों के सामने मार दिया गया था. उन्होंने कहा था कि फाजिल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. 

गुजरात दंगों का भी किया जिक्र

शरण पम्पवेल ने गुजरात में हुए 2002 दंगों का भी जिक्र किया और कहा कि हिंदू घर पर नहीं बैठें. इसके बाद पम्पवेल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295A (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का दुर्भावनापूर्ण इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था. फाजिल के पिता फारूक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर पंपवेल के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की थी.

क्या है फाजिल हत्याकांड और गुजरात दंगे?

कर्नाटक के मंगलुरु जिले में 28 जुलाई 2022 की शाम को जिले के बाहरी हिस्से में स्थित सूरथकल में 23 साल के युवक मोहम्मद फाजिल की चार-पांच अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने हत्या कर दी थी. पुलिस ने दावा किया था फाजिल की हत्या सुहास, मोहन, गिरि और अमित ने मिलकर की थी. हत्या के बाद पुलिस ने सूरथकल, मुल्की, बाजपे, पनंबूर में धारा 144 लागू कर दी थी.

वहीं गुजरात में फरवरी, 2002 में गोधरा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर साम्प्रदायिक हिंसा हुई थी. जानकारी के मुताबिक इसमें कई लोगों की जान गई थी. इसके अलावा सैकड़ों करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था. 

ये भी पढ़ें: ABP Shikhar Sammelan: 2024 लोकसभा चुनाव पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ की बड़ी भविष्‍यवाणी, जानें क्‍या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget