एक्सप्लोरर

Karnataka School Reopen: कर्नाटक में आज से खुल रहे प्राइमरी स्कूल, जानिए किन कोविड नियमों का करना होगा पालन

Karnataka School Reopen: कर्नाटक में पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल आज से दोबारा खुल रहे हैं. इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा.

Karnataka School Reopen: कर्नाटक में आज से प्राइमरी स्कूल खुलने की प्रक्रिया शुरू हो रही है. राज्य में कोविड-19 के मामलों में कमी आने की पृष्ठभूमि में क्लास एक से पांच तक के सभी स्कूल खुल रहे हैं. लेकिन इस दौरान संक्रमण से संबंधित सभी एहतियात बरतने होंगे और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा.

कोविड नियमों का करना होगा पालन
कोविड नियमों के तहत बच्चों के स्कूल आने के लिए उनके माता-पिता की लिखित सहमति अनिवार्य होगी. सरकार ने इस संबंध में कुछ नियम बनाए हैं, जैसे एंट्री के समय कोविड के लक्षणों की जांच, कक्षा में कुल क्षमता की 50 प्रतिशत उपस्थिति, हैंड सेनेटाइजर, कम से कम एक मीटर की दूरी, भीड़ जमा नहीं करना. विशेष रूप से स्कूल के प्रवेश और निकास द्वार पर, एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइड सॉल्यूशन की मदद से रोजाना कक्षाओं और शौचालयों की सफाई करना आदि शामिल हैं.

कोविड टीके की दोनों खुराकें लगवा चुके शिक्षकों और कर्मचारियों को ही पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों की कक्षाओं में जाने की अनुमति होगी. वहीं, जिन शिक्षकों की आयु 50 साल से ज्यादा है उन्हें ‘फेस शील्ड’ का भी उपयोग करना होगा. कर्नाटक में छठवीं से आठवीं कक्षा तक के लिए छह सितंबर और नौवीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल 23 अगस्त से खुल चुके हैं.

केरल में आज से खुलेंगे सिनेमाघर
वहीं केरल में केवल 50 फीसदी दर्शकों की अनुमति समेत कुछ शर्तों के साथ आज से सिनेमाघर एवं सभागार (ऑडिटोरियम) फिर से खुल जाएंगे. सिनेमाघरों में केवल उन्हें ही प्रवेश की अनुमति होगी जिन्होंने टीके की दोनों खुराक ले ली है. कर्मचारियों का भी पूर्ण टीकाकरण होना चाहिए. सिनेमाघरों और सभागारों में केवल 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की अनुमति होगी. गौरतलब है कि राज्य में कोविड-19 फैलने के बाद पिछले लगभग डेढ साल से सिनेमाघर और सभागार बंद हैं.

ये भी पढ़ें-
बेटे के बगावती तेवर देख नरम पड़े लालू यादव और राबड़ी देवी, रात में ही घर पहुंचे, तेज प्रताप ने धोए पिता के पैर

Cruise Drugs Case: प्रभाकर सईल ने समीर वानखेड़े पर लगाया 8 करोड़ की वसूली का आरोप, वानखेड़े बोले-मुझे फंसाने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget