एक्सप्लोरर

Karnataka में Corona से कोहराम! पिछले 24 घंटों में सामने आए 50 हजार से ज्यादा केस, महाराष्ट्र में 40 हजार से ज्यादा मामले

Covid 19 Cases Update: कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,210 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान 22, 842 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटों में 19 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है.

Karnataka Covid 19 Cases Update: देश में कोरोना मामलों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है. रविवार को कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्रायल के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,210 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान 22, 842 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते 19 लोगों ने जान गंवाई है. राज्य में इस वक्त कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 22.77% फीसदी दर्ज किया गया है. राज्य में 3,57,796 एक्टिव केस हैं.

वहीं महाराष्ट्र में आज 40,805 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 2,93,305 हो गए हैं. वहीं 44 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है. मुंबई में आज कोरोना के 2550 नये मामले दर्ज हुए हैं. कोरोना मरीज जो ठीक हो कर आज घर गए उनकी संख्या 217 आयी. वहीं कोरोना से आज 13 मरीजों की मौत हुई है. मुंबई में 2550 मरीजों में से 337 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं. मुंबई में 37741 बेड्स में 4011 बेड फिलहाल उपयोग में हैं. मुंबई में फिलहाल 24 इमारतों को सील किया गया है. मुंबई में आज 45993 मरीजों की टेस्टिंग की गयी है. मुंबई में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 19808 है.

कर्नाटक में 100 फीसदी आबादी को लगी पहली डोज

कर्नाटक ने रविवार को अपनी शत प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली डोज लगाने की उपलब्धि हासिल कर ली. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने दावा किया है कि कर्नाटक देश में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया है. सुधाकर ने ट्वीट किया, “ हमने यह कर दिया. शत प्रतिशत लोगों को पहली खुराक लगाने की उपलब्धि हासिल करने में ठीक एक साल और सात दिन लगे. कर्नाटक देश (चार करोड़ से ज्यादा वयस्क आबादी) में यह कमाल हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया है. सभी स्वास्थ्य कर्मियों और जिला प्रशासन की इस उपलब्धि के लिए तारीफ की जानी चाहिए.

 

आंध्र प्रदेश में कोरोना का हाल

वहीं आंध्र प्रदेश में रविवार सुबह नौ बजे तक 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,440 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 21,80,634 हो गयी. इतनी अधिक संख्या में सामने आए नये मामलों ने पिछले साल अप्रैल-मई में महामारी की दूसरी लहर के चरम पर रहने के दिनों की यादें ताजा कर दी हैं. बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 83,610 हो गयी. इसमें कहा गया है कि दैनिक संक्रमण दर करीब 32 प्रतिशत है. ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 3,969 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं. इसके साथ ही, राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 20,82,482 हो गयी. इसमें कहा गया है कि संक्रमण से प्रदेश में चार और लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही, राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 14,542 हो गयी.

ये भी पढ़ें- PM Modi ने इंडिया गेट पर Subhash Chandra Bose की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- ये आजादी के महानायक को राष्ट्र की श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें- ABP Opinion Poll: यूपी में कौन मारेगा बाजी, पूर्वांचल-बुंदेलखंड-अवध और पश्चिमी यूपी में किसका दबदबा? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget