एक्सप्लोरर

कर्नाटक के बस स्टॉप पर बने दो गुंबद हटाए गए, मस्जिद जैसे दिखने पर BJP सांसद ने दी थी धमकी

BJP सांसद के बयान को विपक्ष समेत कई लोगों ने विभाजनकारी बताकर आलोचना की थी. स्थानीय बीजेपी विधायक राम दास ने भी पहले अपने पार्टी सहयोगी की टिप्पणियों का खंडन किया था.

Karnataka Bus Stop: कर्नाटक के मैसूर में एक बस स्टॉप की तस्वीर कुछ दिन पहले इंटरनेट पर वायरल हो रही थी. बस स्टॉप के ऊपर तीन गुंबद बनाए गए थे, जो कथित तौर पर किसी 'मस्जिद की तरह' दिखाई पड़ता था. हालांकि, बीजेपी सांसद की कथित धमकी के बाद अब इसका नया रूप सामने आया है. बीजेपी सांसद ने कथित तौर पर बस स्टॉप को गिराने की धमकी दी थी. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-766 के केरल बॉर्डर-कोल्लेगला खंड स्थित बस स्टॉप पर अब केवल एक ही गुंबद है, जिसे लाल रंग से रंगा गया है. इससे पहले, जो गुंबद थे, वे अब गायब हैं. दरअसल, बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने बताया था कि उन्होंने इंजीनियरों से 'मस्जिद जैसी' संरचना को ध्वस्त करने के लिए कहा है, जिसे उन्हीं की पार्टी के एक विधायक ने बनवाया था.

'मैं जेसीबी लूंगा और इसे गिरा दूंगा'

सांसद ने कहा, "मैंने इसे सोशल मीडिया पर देखा. बस स्टैंड में तीन गुंबद हैं, बीच में एक बड़ा और उसके बगल में दो छोटे हैं. वह केवल एक मस्जिद है." उन्होंने यह भी दावा किया था कि मैसूर के अधिकांश हिस्सों में इस तरह के 'गुंबद जैसे' ढांचे का निर्माण किया जा रहा है. इसके बाद उन्होंने कथित धमकी दी थी, "मैंने इंजीनियरों से कहा है कि वे तीन-चार दिनों में ढांचे को गिरा दें. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो मैं एक जेसीबी लूंगा और इसे गिरा दूंगा."

BJP विधायक ने ही बनवाया था बस स्टॉप

विपक्ष समेत कई लोगों ने बीजेपी सांसद के इस बयान को विभाजनकारी बताकर आलोचना की थी. स्थानीय बीजेपी विधायक राम दास, जिन्होंने बस स्टॉप का निर्माण कराया था, ने पहले अपने पार्टी सहयोगी की टिप्पणियों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि बस शेल्टर डिजाइन मैसूर पैलेस से प्रेरित थी. हालांकि, बाद में राम दास ने स्थानीय लोगों को संबोधित एक पत्र में माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने 'मैसूर की विरासत को ध्यान में रखते हुए बस स्टॉप को डिजाइन किया था.'

'मैं माफी चाहता हूं'

विधायक ने कहा, "विचारों में मतभेद पैदा हो गया, इसलिए मैं दो गुंबदों को हटवा रहा हूं. अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी चाहता हूं." वहीं, रविवार (27 नवंबर) की सुबह बीजेपी सांसद सिम्हा ने बस शेल्टर में किए गए बदलावों के बारे में खबर साझा की. उन्होंने बीजेपी विधायक और जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया.

NHAI ने दिया था नोटिस

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सांसद सिम्हा के ट्वीट को ध्यान में रखते हुए मैसूर सिटी कॉरपोरेशन और कर्नाटक रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड (KRIDL) को बस शेल्टर स्टॉप को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था. एनएचएआई ने कहा था कि 'विवादास्पद प्रकार के मुद्दों' को प्राप्त करने के लिए संरचना का निर्माण किया गया था. 

ये भी पढ़ें- Gujarat Election 2022: PM मोदी का नाम ही काफी है तो बार-बार क्यों जा रहे हैं गुजरात? अशोक गहलोत ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, कहा- 'बदले की राजनीति'
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, कहा- 'बदले की राजनीति'
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget