एक्सप्लोरर

'अगर विधायकों का सस्पेंशन वापस नहीं हुआ तो...', बीजेपी की सिद्धारमैया सरकार को चेतावनी 

कर्नाटक के मंत्री ने विधानसभा में आरोप लगाया कि उन्हें हनी ट्रैप गिरोह ने निशाना बनाया है, जिसने अलग-अलग दलों के 47 नेताओं को भी फंसाया गया. इस मामले में सीएम ने उच्च-स्तरीय जांच का आश्वासन दिया था. 

Karnataka Honey Trap Controversy: कर्नाटक में हनी ट्रेप को लेकर बवाल मचा हुआ है. बीजेपी विधायक इसकी जांच की मांग कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें सदन से मार्शलों से बाहर निकलवाकर सस्पेंड कर दिया गया था. अब बीजेपी की ओर से कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार को चेतावनी दी गई है.

बीजेपी ने सोमवार (24 मार्च) को सत्तारूढ़ कांग्रेस को चेतावनी दी कि अगर उसके 18 विधायकों का सस्पेंशन वापस नहीं हुआ तो पार्टी विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने देगी. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा विधायकों के बिना सदन चलाने का इरादा रखती है.

'अगर सस्पेंशन वापस नहीं हुआ तो...'

विधानसभा में नेता विपक्ष आर अशोक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के विधायक संविधान को बनाए रखने के लिए लड़ रहे हैं. जपा नेता ने कहा, 'मैं कांग्रेस को चेतावनी देता हूं कि अगर निलंबन वापस नहीं लिया गया तो हमारा संघर्ष और तेज होगा. देखते हैं कि आप (कांग्रेस) भविष्य में विधानसभा सत्र कैसे चलाते हैं.'

हनी ट्रैप में फंसाए गए 47 नेता

कर्नाटक के सहकारिता मंत्री ने विधानसभा में आरोप लगाया कि उन्हें हनी ट्रैप गिरोह ने निशाना बनाया है. जिसने अलग-अलग दलों के 47 नेताओं को भी फंसाया गया है. इस मामले में सीएम सिद्धारमैया ने उच्च-स्तरीय जांच का आश्वासन दिया था. 

सीएम सिद्धारमैया ने दिया था जांच का आश्वासन

सीएम ने कहा था, 'जब हम उच्च-स्तरीय जांच का आश्वासन दे चुके हैं तो आपको और क्या चाहिए? परमेश्वर और मैं इस पर चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे. जैसे ही मुख्यमंत्री ने बजट चर्चा पर प्रतिक्रिया देना शुरू किया, बीजेपी और जेडी(एस) सदस्य फिर से वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे. बीजेपी विधायक सुनील कुमार ने हनीट्रैप विवाद का मुद्दा उठाया और सिद्धारमैया से प्रतिक्रिया की मांग की. उन्होंने कहा, 'अगर एक मंत्री हनीट्रैप के प्रयास की बात करता है और गृह मंत्री से जांच की मांग करता है तो स्थिति कैसी है? क्या कैबिनेट में कोई नैतिकता बची है?'  

बीजेपी के 18 विधायक हुए थे सस्पेंड

इस मामले को लेकर शुक्रवार (21 मार्च) को जमकर हंगामा हुआ था. इसके बाद बीजेपी के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया गया था. ये विधायक सिटिंग हाई कोर्ट जज से हनी ट्रैप की जांच की मांग कर रहे थे, जिसमें एक मंत्री और अन्य विधायक के शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- Parliament Budget Session: मुस्लिम आरक्षण पर संसद में बवाल, नड्डा बोले- संविधान का उल्लंघन, खरगे का जवाब- रिजर्वेशन कोई खत्म नहीं कर सकता 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
Telangana Bullet Train: तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget