एक्सप्लोरर

कर्नाटक में 14 दिनों के लिए ‘क्लोज डाउन’, दुकानों के खुलने का समय किया गया तय, फ्री कोरोना वैक्सीन देने का भी एलान

Karnataka Lockdown News: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक में 14 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है.

बेंगलुरु: कर्नाटक में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए 14 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा की गई है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस युदियुरप्पा ने कहा कि कल रात 9 बजे से राज्य में कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. सीएम ने इसे ‘क्लोज डाउन’ का नाम दिया है.

कर्फ्यू के दौरान जरूरी सामानों वाली दुकानें सुबह छह बजे से 10 बजे तक (चार घंटे के लिए) के लिए खुलेंगी. केवल कंस्ट्रक्शन, मैन्युफेक्चिंग और कृषि क्षेत्रों को पाबंदियों के दौरान अनुमति दी गई है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट कर्फ्यू के दौरान बंद रखा जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में कोविड-19 टीका मिलेगा, स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में दिशानिर्देश बनाएगा.

कर्नाटक में रविवार को सबसे अधिक 34,804 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 143 मरीजों की मौत हुई थी. राज्य में अब तक 14,426 लोगों की मौत हुई है और 13,39,201 लोग संक्रमित हुए हैं.

मंत्रिमंडल की तीन घंटे चली बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र और कपड़ों के अलावा अन्य उत्पादन क्षेत्र, विनिर्माण क्षेत्र, मेडिकल, आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन से जुड़े क्षेत्र काम करना जारी रखेंगे.

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों और तहसीलदारों को कड़े कदम उठाने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और केन्द्र सरकार ने राज्य को रोज मिलने वाले जीवन रक्षक गैस का कोटा 300 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 800 मीट्रिक टन कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
ममदानी और ट्रंप में होती है चैट, आखिर क्या बातें करते हैं दोनों? जानें
ममदानी और ट्रंप में होती है चैट, आखिर क्या बातें करते हैं दोनों? जानें
Explained: मुंबई जा रहे हैं तो ध्यान दें, जानिए क्यों CSMT स्टेशन पर 1 अक्टूबर से 75 दिनों का मेगा ब्लॉक
Explained: मुंबई जा रहे हैं तो ध्यान दें, जानिए क्यों CSMT स्टेशन पर 1 अक्टूबर से 75 दिनों का मेगा ब्लॉक
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
Embed widget