एक्सप्लोरर

एचडी कुमारस्वामी बने कर्नाटक के 'किंग', मंच पर विपक्षी दिग्गजों का जमावड़ा

कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में मोदी विरोधियों का पूरा मोर्चा मौजूद रहा. विपक्षी दलों ने मंच पर एक दूसरे से हाथ मिलाकर मोदी सरकार के खिलाफ ताकत दिखाने की कोशिश की.

बेंगलूरु: जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एचडी कुमारस्वामी आज शाम 4.30 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण के मंच पर विपक्ष ने बीजेपी के खिलाफ एकता दिखाने की कोशिश की. मंच पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, पिनराई विजयन, सीताराम येचुरी, अजित सिंह, शरद यादव, तेजस्वी यादव, डी राजा समेत कई दिग्गद नेता मौजूद रहे. सोनिया गांधी और मायाती ने मंच पर एक दूसरे को गले लगाया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मंच पर मायावती के साथ बैठे नजर आएं

Kumaraswamys-Swearing-in-Ceremony LIVE UPDATES

4:49 PM कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में मोदी विरोधियों ने ताकत दिखाने की कोशिश की, मंच पर तमाम दिग्गज विपक्षी नेता नेता मौजूद

04.35 PM: कांग्रेस नेता जी परमेश्वरा ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. जी परमेश्वरा पांचवी बार विधायक चुने गए हैं. पीएचडी डिग्री धारक परमेश्वरा के खिलाफ कोई आपराधिक केस नहीं हैं. एचडी कुमारस्वामी बने कर्नाटक के 'किंग', मंच पर विपक्षी दिग्गजों का जमावड़ा

04.30 PM: एचडी कुमार स्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौरा पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. 59 साल के कुमारस्वामी दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं. इस विधानसभा चुनाव में दो सीट से चुनाव जीते. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं.

एचडी कुमारस्वामी बने कर्नाटक के 'किंग', मंच पर विपक्षी दिग्गजों का जमावड़ा

04.29 PM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भई मंच पर पहुंच चुके हैं. सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात की. राज्यपाल वजुभाई वाला भी मंच पर पहुंच चुके हैं.

04.15 PM: एचडी कुमारस्वामी मंच पर पहुंचे, मंच पर मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात की. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी मंच पर पहुंच चुके हैं. थो़ड़ी देर में होगा शपथ ग्रहण एचडी कुमारस्वामी बने कर्नाटक के 'किंग', मंच पर विपक्षी दिग्गजों का जमावड़ा

04.12 PM: कर्नाटक के नए नवनिर्वाचित सीएम कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में विपक्ष अपनी एकता दिखाने की कोशिश कर रहा है. मंच पर मायावती और अखिलेश यादव अगल बगल की कुर्सी पर बैठे. दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन भी किया.

04.04 PM: कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह से पहले बेंगलुरू में जोरदार बारिश हुई है. शपथग्रहण स्थल पर कुर्सियों को ढकने का काम किया जा रहा है. शाम 4.30 बजे शपथ ग्रहण होना है.

03.56 PM: बेंगलुरू में कुमारस्वामी के शपतग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे विपक्ष के नेताओं की मुलाकात जारी है. आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट की हैं. केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की है.

03:50 PM: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ये बेंगलूरु के होटल शंगरीला में मुलाकात की. दोनों नेता कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने बेंगलूरु पहुंचे हैं.

3:45 PM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कर्नाटक के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरू में संबोधित कया.

2:40 PM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में पहुंचे.

2:15 PM: मंत्री पद के बंटवारे को लेकर जारी बातचीत के बीच कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, कोई नाखुश नहीं है. हम सभी साथ हैं.

2:00 PM: कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी बेंगलूरू पहुंचे.

01.50 PM: मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके बीएस येदुप्पा ने कहा है कि 'भूख, लालच और शक्ति'  जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन का आधार है.

01.49 PM: कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बेंगलूरु पहुंच चुकी हैं.

01.48 PM: अक्सर मोदी से नाराज रहने वाले शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता मिला था लेकिन उद्धव ने शपथ ग्रहण समारोह में जाने से मना कर दिया है.

01.47 PM:  कुमारस्वामी के शपथ लेने से पहले आज उनके घर के बाहर जश्न का माहौल देखा गया.

राज्यपाल वजुभाई वाला कुमारस्वामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. कुमारस्वामी के अलावा कांग्रेस नेता जी परमेश्वर भी सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. जबकि अन्य मंत्रियों का शपथग्रहण बहुमत साबित करने के बाद होगा.

17 मई को येदुरप्पा ने ली थी सीएम पद की शपथ

राज्य में बीएस येदुरप्पा ने 17 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के  कारण येदियुरप्पा ने विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले ही शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और कहा कि उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.

कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा का चुनाव हुआ था जिसका परिणाम त्रिशंकु रहा था. चुनाव में बीजेपी 104 सीट जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई थी. वहीं कांग्रेस को 78, जेडीएस को 38 और अन्य को दो सीटें मिली थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget